फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि में कुलपति ने किया ध्वजारोहण

पूविवि में कुलपति ने किया ध्वजारोहण

Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
पूविवि में कुलपति ने किया ध्वजारोहण

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती सदन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने ध्वजारोहण किया। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। विश्व के बदलते परिवेश में हमने और भी मजबूती पाई है। विश्वविद्यालय को नए लक्ष्य निर्धारित करने होंगे और उसको पूरा करने के लिए सभी को योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। देश को विश्वगुरु बनाने के लिए हम सभी को और विशेषकर विद्यार्थियों को तन-मन-धन से देश के उत्थान के लिए सक्रिय होना होगा। इस अवसर पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ,वित्त अधिकारी एमके सिंह, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।


शिक्षण संस्थाओं में छात्रों को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
जौनपुर। गणतंत्र दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को वि विध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दोपहर बाद तक देश भक्ति गीतों से शिक्षण संस्थान परिसर गूंजते रहे। टीडी कालेज में प्राचार्य डा, विनोद कुमार सिंह, राज कालेज में प्राचार्य डा. विष्णु चंद त्रिपाठी, मोहम्मद हसन पीजी कालेज में प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान, मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय में प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। बीआरपी इंटर कालेज में प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। रजिया मांटेसरी स्कूल में प्रबंधक एहतेशान ने ध्वजारोहण किया। आरएन टैगोर विद्यालय में प्रबंधक डा. पीके सिंह ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में डा. वीएस उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय ने आभार जताया।जेहरा कोचिंग सेंटर तारापुर में एखलाक अहमद ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने मुफ्त में तालीम की अलख जगा रही पांचों बहनों के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed