{"_id":"5c3cd1ddbdec227374274164","slug":"61547489757-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए आर-पार के संघर्ष की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए आर-पार के संघर्ष की घोषणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। कर्मचारी अधिकारी शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से आरपार के संघर्ष का बिगुल 16 जनवरी को टीडी कालेज में बैठक कर की जाएगी। बैठक में मंच के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा और संयोजक ई. हरि किशोर तिवारी आदि मौजूद रहेंगे।
शिक्षक-कर्मचारियों की टीडी कालेज में सोमवार को हुई बैठक को संबोधित करते हुए मंच के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दो महीने का समय लेकर पेंशन बहाली हेतु कोई भी सार्थक कदम नहीं उठाया गया। इससे कर्मचारी-शिक्षक, अधिकारी आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाली नहीं की जाती, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। 21 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन, 28 जनवरी को मशाल जुलूस और छह फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। इसमें प्रदेश भर के 120 से अधिक संगठन प्रतिभाग करेंगे। मंच के संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन बहाल ना होने पर सरकार को इसका असर भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार वादा करके भाग रही है। इस मौके पर सीवी सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रविचंद्र यादव, संजय चौधरी, अतुल प्रकाश यादव, शरद पटेल, सुशील उपाध्याय, लल्लू सोनकर, श्याम शरण सिंह, रामदुलार यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, राजेंद्र यादव, देशबंधु, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, इंजीनियर केडी यादव आदि मौजूद रहे।