फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बंधा टूटने से 10 बीघे गेहूं की फसल डूबी

बंधा टूटने से 10 बीघे गेहूं की फसल डूबी

Mon, 14 Jan 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
बंधा टूटने से 10 बीघे गेहूं की फसल डूबी
नेवढ़िया। शनिवार की रात रामनगर माइनर का बंधा तिवरान गांव के पास दोबारा टूट गया। इससे 10 बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इसके पहले भी उक्त गांव के पास ही शुक्रवार की रात को बंध टूट गया था। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बंधा को बांध डाला था। उधर जेई को जानकारी नहीं होने पर जफराबाद विधायक डा.हरेंद्र सिंह ने फटकार लगाई।
विज्ञापन

रामनगर माइनर का बंधक तिवरान गांव के पास शनिवार की रात में फिर टूट गया। अमरनाथ तिवारी, गिरीश दुबे, हरिश्चंद्र, संतोष, संतोष प्रजापति आदि किसानों की 10 बीघे गेहूं व सरसों की फसल डूबकर चौपट हो गई। बंधा टूटने की जानकारी किसानों को रविवार की सुबह हुई तो किसानों ने बंधे को बांधना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद बंधे को बांध दिया। इसके पहले शुक्रवार की रात को भी बंधा टूटा था, जिसे किसानों ने ही बांधा था। किसानों का आरोप है कि अगर नहर विभाग द्वारा बंधे को मजबूती से बंधवाता तो शायद ऐसी नौबत न आती। ऊपर से विभाग ने जरूरत से ज्यादा पानी छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed