फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   52 people expelled from BJP

52 लोग भाजपा से निष्कासित

Sun, 11 Apr 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
52 people expelled from BJP
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने और प्रचार करने पर भाजपा ने 52 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसमें राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के देवर-देवरानी, सूचना आयुक्त सुभाष सिंह के भतीजे-बहू और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के चाचा समेत कई महत्वपूर्ण लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर जौनपुर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने यह कार्रवाई की। जौनपुर इकाई से 28 और मछलीशहर से 24 लोगों को निष्कासित किया गया है। निष्कासित लोगों में वार्ड छह से प्रत्याशी विकास गौतम, 14 से विजय प्रकाश, शीला सिंह व पति इंद्र बहादुर सिंह, वार्ड संख्या 16 से दशरथ सिंह, रंजीत सिंह, अजय सिंह, 17 से सुनील मौर्य, सुभाष गुप्ता, विकास यादव, 20 से सरिता तिवारी, दिव्य प्रकाश सिंह, सारिका सिंह, 26 से शालिनी सिंह, सिद्धार्थ सिंह शामिल हैं। सिद्धार्थ सिंह राज्य सूचना आयुक्त सुभाष सिंह के भतीजे और शीला सिंह बहू है। वार्ड संख्या 31 से गार्गी सिंह, अशोक सिंह, मंजू मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, 32 से सुमन द्विवेदी व पति मनोज द्विवेदी निष्का सित किए गए है। मनोज द्विवेदी राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के देवर हैं। वार्ड संख्या 35 से अतुल तिवारी व विनोद दुबे, 37 से राहुल दुबे, 38 से रेखा तिवारी, 43 से शोभा यादव शामिल हैं। शोभा यादव किसान मोर्चा के पदाधिकारी प्रमोद यादव की भयोहू है। वार्ड संख्या 69 से सूरज पांडेय और श्रीकांत सोलंकी को पार्टी से निष्कासित किया गया है। वहीं मछलीशहर इकाई से वार्ड नंबर 41 से रमेश सरोज, 42 से छन्नूलाल, 51 से इंद्रेश तिवारी, 52 से मिथिलेश सोनकर, 53 आशा पांडेय, संतोष तिवारी, 56 से शिवशंकर गुप्ता, 57 से साधना पांडेय, रमाशंकर पांडेय, 64 से अंशिका सिंह, अभय विक्रम सिंह, तारा देवी, श्रीधर सिंह, 65 से नीलम सिंह, सूर्यजीत सिंह, 66 से अरुण सरोज, 73 से अनीता मौर्य, आनंद मौर्य, 75 से अजीत विक्रम सिंह, आलोक राय, विनोद मिश्र, 80 से माला पांडेय, 83 से उम्मीदवार आलोक महाजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed