फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   52 acres of land vacated in the presence of force

फोर्स की मौजूदगी में खाली कराई गई 52 एकड़ भूमि

Thu, 22 Oct 2020 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
52 acres of land vacated in the presence of force
खुटहन। थाना क्षेत्र के मरहट गांव में 52 एकड़ सोलह डिस्मिल भूमि पर तीन दशक से चले आ रहे विवाद में हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने अवैध कब्जा हटवा दिया। बृहस्पतिवार को भारी फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम राजेश वर्मा ने जमीन पर रह रहे एक दर्जन लोगों को हटाकर मुख्य मालिक को कब्जा दिलवाया।
विज्ञापन

गांव निवासी बदलू सिंह की दो पुत्रियां थी। उन्होंने लगभग चार दशक पूर्व अपनी 52 एकड़ और सोलह डिस्मिल जमीन दोनों पुत्रियों के नाम वसीयत कर दिया था। उनके निधन के बाद इसी जमीन को लेकर वर्ष 1985 में पड़ोसी शिवसहाय सिंह, राजबहादुर, धर्मेंद्र, मनोज आदि ने न्यायालय में मुकदमा दायर कर दिया। मामला हाईकोर्ट तक गया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट से नेवासेदारों के पक्ष में आदेश होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। बीते 16 अक्तूबर को पुलिस प्रशासन ने गांव में पहुंचकर सभी कब्जेदारों को स्वयं से कब्जा हटा लेने का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार को सीमांकन होते ही सभी अवैध कब्जेदार जमीन से अपना कब्जा हटा लिए। इस मौके पर एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा, सीओ अंकित कुमार, थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह, तहसीलदार अभिषेक राय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, कानूनगो नीरज सिंह, दूधनाथ, अखिलेश सहित तहसील के 28 लेखपाल, 4 राजस्व निरीक्षक और कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed