फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   51.77 lakh saplings will be planted for greenery in the district

Jaunpur News: जिले में हरियाली के लिए लगेंगे 51.77 लाख पौधे

Wed, 26 Feb 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
51.77 lakh saplings will be planted for greenery in the district
जौनपुर। जिले को हरा भरा रखने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को बल मिलेगा। इसकी वजह यह है कि आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में कुल 51 लाख 77 हजार 980 पौधों का लक्ष्य मिला है। इसकी तैयारी वन विभाग की ओर से शुरू कर दी गई है। शासन की ओर से जिले में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पौधरोपण का लक्ष्य तय कर दिया गया है। पौधरोपण की जिम्मेदारी वन विभाग समेत अन्य विभागों को दी गई है। सबसे अधिक पौधरोपण वन विभाग को करना है। वन विभाग की ओर से 14 लाख 55 हजार 400 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके अलावा 37 लाख 42 हजार 580 अन्य विभागों की ओर से लगाया जाएगा। पौधे की उपलब्धता की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई है। इसको देखते हुए वन विभाग की ओर से 38 नर्सरी में पौधे तैयार किए जा रहे है। प्रति नर्सरी में डेढ़ से दो लाख पौधे उगाए जा रहे हैं। एक नर्सरी में 10 से 12 महिलाएं पौधे उगाने का कार्य कर रही है। इसमें जामुन, आम, कटहल, अर्जुन समेत विभिन्न प्रजाति के पौधे शामिल है। जुलाई के पहले पौधों को तैयार किया जाना है। अप्रैल मई में नर्सरी में पौधे तैयार हो जाएंगे तो उसे जुलाई-अगस्त में रोपा जाएगा। इन पौधों को लगाने के लिए गड्ढों की खोदाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




ये विभाग इतना करेंगे पौधरोपण- ग्राम विकास विभाग को 2197000, राजस्व विभाग 164000, पर्यावरण विभाग 234000, जलशक्ति विभाग 5000, नामामि गंगे एवं ग्रामीण जलपूर्ति विभाग 5000, पंचायतीराज विभाग 222000, आवास विकास 5000, औद्योगिक विकास विभाग 5000, नगर विकास विभाग 10000, लोक निर्माण विभाग 21000, कृषि विभाग 440000, पशुपालन विभाग 7000, सहकारिता विभाग 9800, उद्योग विभाग 9000,विद्युत विभाग 3780, माध्यमिक शिक्षा 13000, बेसिक शिक्षा विभाग 22000, प्राविधिक शिक्षा विभाग 5000, उच्च शिक्षा 19000,श्रम विभाग 2400, स्वास्थ्य विभाग 7000, परिवहन विभाग 2300, रेलवे विभाग 9000, रक्षा विभाग 4000, उद्यान विभाग 271000, पुलिस गृह विभाग 6300, वन विभाग 1455400 कुल 51 लाख 77 हजार 980 पौधरोपण किया जाना है।
विज्ञापन

जनपद में 51 लाख 77 हजार 980 पौधों का रोपण का लक्ष्य मिला है। इसमें 14 लाख 55 हजार 400 वन विभाग को पौधारोपण करना है। इसके अलावा 37 लाख 42 हजार 580 अन्य विभागों की ओर से पौधरोपण किया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।-प्रवीण खरे, डीएफओ वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed