फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूर्वांचल विश्वविद्यालय को हो सकता है बंटवारा ---

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को हो सकता है बंटवारा ---

Thu, 04 Apr 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय को हो सकता है बंटवारा ---

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का दायरा घटाने की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध दो जनपदों आजमगढ़ और मऊ के कालेजों को आमजगमढ में बन रहे राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध करने की तैयारी है। आजमगढ़ और मऊ के 352 कालेज पूर्वांचल विश्वविद्यालय से अलग हो जाएंगे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 453 कालेज शेष बचेंगे। कालेजों की संख्या घटने के कारण विश्वविद्यालय की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित होगी। शासन ने आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय के स्थापना के लिए मंजूरी दे दिया है। बंटवारे के बाद पूर्वांचल में कालेजों की संख्या लगभग आधी हो जाएगी। वर्तमान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से 805 कालेज संबद्ध हैं। इन कालेजों में 4.85 लाख छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्थापना दो अक्तूबर 1987 की गई थी। पूूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद गोरखपुर विश्वविद्यालय का दायरा घटाकर उससे जुडे कालेजों पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कर दिया गया। स्थापना के समय पूर्वांचल के 12 जिलों जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, संत रविदास नगर भदोही, कौशांबी, इलाहाबाद और सोनभद्र के कुल 68 कालेज संबद्ध थे। वर्ष 2009 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कालेजों की संख्या बढ़कर करीब 700 के पहुंच गई। लेकिन वर्ष 2009 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय का पहला बंटवारा हुआ। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से की स्थापना हुई। जिसमें वाराणसी, चंदौली, भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर समेत 209 कालेजों को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध कर दिया गया। बंटवारे के बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कालेजों की संख्या बढ़कर 805 पहुंच गई है। लेकिन इसी बीच सरकार ने आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना करने की घोषणा कर दिया है। जिसमें आजमगढ़ और मऊ जिले के कालेजों को आजमगढ़ से संबद्ध करने की तैयारी है।
विज्ञापन



2015 में कालेजों की स्थिति
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 2009 में पहला बंटवारा हुआ। बंटवारे के समय पूविवि में 700 कालेज थे। जिसमें से 209 कालेजों को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से संबद्ध कर दिया गया। बंटवारे के बाद करीब 500 कालेज पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध थे। वर्ष 2015 में कालेजों की संख्या बढ़कर 661 पहुंच गई। जिसमें आजमगढ़ में 173, गाजीपुर में 221, जौनपुर में 151 मऊ में 115 पहुंच गई थी। इलाहाबाद में एक कालेज संबद्ध था।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन से आजमगढ में राज्य विश्वविद्यालय के स्थापना के लिए मंजूरी दे दिया है। आमजगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। आजमगढ़ और मऊ के 352 कालेज राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध होना तय है। इस बंटवारे से पूर्वांचव विश्वविद्यालय को वित्तीय संकट से जूझना पड़ेगा। बंटवारे से विश्वविद्यालय की आय करीब 40 फीसद कम जाएगी। इसके प्रभाव परिसर के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन और विकास पर पड़ेगा।-डा. समर बहादुर सिंह, अध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed