{"_id":"5c59df4bbdec22738b6ae529","slug":"51549393739-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सौ मीटर दौड़ में प्रीति व सत्यम रहे प्रथम..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सौ मीटर दौड़ में प्रीति व सत्यम रहे प्रथम..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बक्शा। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को बैजनाथ यादव इंटर कालेज जमालपुर मैदान पर आयोजित हुआ। जिसमें 800 व 400 मीटर दौड़ व कबड्डी आदि खेलों का आयोजन हुआ। इस दौरान आठ सौ मीटर दौड़ में प्रीति व सत्यम प्रथम रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य राजेश यादव ने फीता काटकर किया।
आठ सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में पचोखर की प्रीति मौर्य प्रथम व जमालपुर की गोल्डी यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। जबकि बालक वर्ग में जमालपुर के सत्यम यादव व चकराजेपुर के आशिद क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में अहिरौली की संजना यादव ने प्रथम और अंजली सरोज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में चकराजेपुर के राहुल यादव ने प्रथम व जमालपुर के कृष्णमोहन यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में जमालपुर की टीम विजेता रही। पूर्व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी लालजी यादव एवं सिकरारा ब्लॉक के युवा कल्याण अधिकारी रामकृपाल यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में विजयशंकर यादव, अशोक यादव एवं मनोज रहे। इस दौरान डॉ. रामकृष्ण यादव, सत्यनारायण, जयप्रकाश यादव, जितेंद्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।