{"_id":"5c4dfb05bdec22736f4a7534","slug":"51548614405-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुईथाकला। क्षेत्र के पं. श्रीपति मिश्र महाविद्यालय टीपी नगरा कक्ष में उड़ान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों से लगभग तीन सौ छात्रों ने प्रतिभाग किया।
उड़ान संस्था के प्रबंधक विकास अग्रहरि ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे से एक बजे तक हुई परीक्षा में कक्षा पांच से लेकर इंटरमीडिएट तक के बच्चे शामिल हुए। परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले कक्षा पांच से छह के तीन, सात से आठ के तीन व नौ से बारह के तीन बच्चों का चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा। तीनों बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी में रखा जाएगा। जिन्हें छात्रवृत्ति के साथ प्रथम 2100, द्वितीय 1100 व तृतीय 500 नगद धनराशि से सम्मानित कर नि:शुल्क शिक्षा संस्था की तरफ से दिलाई जाएगी। इस अवसर पर संदीप अग्रहरि, राजेश अग्रहरि सुड्डू, रोहित चौरसिया, अतुल सिंह, अमरनाथ अग्रहरि, सोनू मोदनवाल, हर्ष सोनी, कृष्णा चौरसिया, रोशन, दीपक अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।