फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि में पहुंची 16 लाख उतर पुस्तिकाएं

पूविवि में पहुंची 16 लाख उतर पुस्तिकाएं

Wed, 23 Jan 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
पूविवि में पहुंची 16 लाख उतर पुस्तिकाएं
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2018-19 की मुख्य परीक्षा के लिए 16 लाख उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच चुकी हैं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं हो पाने और छात्रों की संख्या नहीं मिल पाने के कारण परीक्षा केंद्रों पर कापियां अभी तक भेजी नहीं जा सकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। मुख्य परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू करने की तैयारी है। ऐसे में फरवरी के पहले सप्ताह से कापियों को परीक्षा केंद्रों पर भेजना है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने उत्तर पुस्तिकाओं के लिए लखनऊ की एक एजेंसी को टेंडर दिया था। एजेंसी ने समय से कापियों को मुहैया करा दिया है। शासन के निर्देश पर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए नई तिथि 25 फरवरी घोषित कर दी गई है। परीक्षा शुरू होने से पहले विश्वविद्यालय से जुड़े चार जिलों जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और इलाहाबाद के एक कालेज समेत करीब सवा आठ सौ कालेजों के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। कुछ कालेजों की फीस का मामला लंबित चल रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन कालेजों को 25 जनवरी तक फीस जमा करने का निर्देश दिया है। इन कालेजों की फीस जमा होने के बाद ही परीक्षा केंद्र और छात्रों का डिटेल मिल जाएगा। माना जा रहा है कि परीक्षा केंद्र और छात्रों का डिटेल मिलने के बाद ही उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर भेजी जाएगी। पूविवि के स्टोर अधीक्षक रामसमु्झ का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाएं विवि में पहुंच चुकी है। परीक्षा केंद्रों की सूची मिलते ही कापियों को भेजवाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed