{"_id":"5c3b88ffbdec22735c0040ff","slug":"51547405567-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जनवरी के बाद परीक्षा केंद्रों की तय हो सकती है सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जनवरी के बाद परीक्षा केंद्रों की तय हो सकती है सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2018-19 की मुख्य परीक्षा के लिए केंद्रों निर्धारण नहीं किया जा सका है। इसके पीछे निजी कालेजों की लापरवाही माना रहा है। जिन कालेजों ने मानक पूरा नहीं किया है उन पर एक लाख और दो लाख रुपये जुर्माना विवि द्वारा गठित समिति ने तय किया है। सौ से अधिक ऐसे कालेज थे जिनका मानक पूरा नहीं था।
पचास फीसदी कालेजों ने जुर्माना की राशि जमा कर दिया। शेष ने अभी तक जुर्माना जमा नहीं किया है। इन कालेजों को पांच जनवरी तक जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित तिथि बीत जाने के बाद भी कालेजों ने जुर्माना नहीं जमा किया। छात्र हित को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जुर्माना की राशि जमा करने की तिथि बढ़ाकर पांच जनवरी से 16 जनवरी कर दिया है। माना जा रहा है कि 16 जनवरी तक बचे हुए कालेज जुर्माना की राशि जमा कर देंगे। उसके बाद परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। क्यों जो कालेज अभी तक जुर्माना नहीं किए है। उनमें से भी कुछ कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाना है। जुर्माना की राशि जमा होने के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची तय कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय के स्नातक की मुख्य परीक्षाएं एक मार्च से और पीजी की 25 मार्च से प्रस्तावित हैं। इससे पहले ही विश्वविद्यालय को परीक्षा केंद्रों की सूची के साथ संकलन केंद्र, कोठार और उड़ाका दल का गठन कर देना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।