फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आप की यात्रा का स्वागत

आप की यात्रा का स्वागत

Mon, 14 Jan 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
आप की यात्रा का स्वागत
जौनपुर। आम आदमी पार्टी की अयोध्या से काशी के बीच आयोजित भाजपा भगाओ, भगवान बचाओ यात्रा रविवार को जिला मुख्यालय पहुंची। नईगंज तिराहा के पास कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा भारतीय संस्कृति को तहस नहस कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काशी में प्रस्तावित 700 मीटर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर मंदिरों को तोड़कर भाजपा भारतीय संस्कृति की पहचान को खत्म कर रही है। काशी में अब तक 36 मंदिर तोड़े जा चुके हैं और 176 मंदिरों को तोड़ने का आदेश जारी किया है। मंदिरों के अलावा लोगों के प्रतिष्ठानों व आवास को तोड़कर लोगों को बेसहारा किया जा रहा है। भाजपा के लोग कहते हैं कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन काशी में ठीक इसका उल्टा हो रहा है। यह भाजपा का दोहरा चरित्र हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है। सभा के बाद यात्रा काशी के लिए रवाना हुई। प्रशांत शुक्ल, आकाश मोदनवाल, राजन सोनकर, संदीप कुमार, अमरनाथ यादव, सुनील कुमार, कामता प्रसाद सिंह, अमन यादव, सुशील मिश्र, मो. जैदी, मो. आकिल, वकील अहमद, एचएन तिवारी, राम सूरत, मयंक कुमार, अजय कुमार, राहुल, रघुवंश यादव, मनीष केशरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इनसेट----
धर्म-जाति की राजनीति बंद करे भाजपा
जौनपुर। आम आदमी पार्टी दिल्ली के विधायक जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री को शायद इसका अंदाजा नहीं है कि लोस चुनाव में जनता इसका हिसाब लेने के लिए तैयार है। रविवार को भाजपा भगाओ भगवान बचाओ यात्रा के दौरान शहर के नईगंज तिराहा के पास आयोजित सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि विकास के लिए जनता को सुविधाएं मुहैया कराकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed