{"_id":"5c1d3061bdec22571a17c146","slug":"51545416801-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि प्रशासन पीएम के आगमन के लिए होमवर्क में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि प्रशासन पीएम के आगमन के लिए होमवर्क में जुटा
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो लाख युवाओं को संबोधित करेंगे। इसमें 60 हजार एनएसएस के स्वयंसेवक भी शामिल रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के पत्र पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी आने के लिए सहमति दे दी है। पीएएम और राज्यपाल से भी हरी झंडी मिली है लेकिन अभी सहमति पत्र नहीं आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने समय से सारी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है।
स्वामी विवेकानंद की जयंती हर वर्ष 12 दिसंबर को युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस दिन विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम होते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं का जमावड़ा होता है। इस बार कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योग गुरु बाबा रामदेव और राज्यापल राम नाईक को पत्र भेजा है। समारोह में 60 हजार एनएसएस छात्रों के साथ दो लाख युवा शामिल होंगे। विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम के लिए बड़ा मंच तैयार कराया जा रहा है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योग गुरु स्वामी रामदेव युवाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री को न्यौता भेजने के बाद से ही विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारी में जुट गया है। कुलपति के निर्देश पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीएम हाउस से प्रधानमंत्री के आने आगमन का सहमति पत्र नहीं आने से विवि प्रशासन दुबिधा में जरूर है लेकिन तैयारी को अंतिम रूप दिया रहा है।