फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   500 buses will be brought to other districts for election duty

चुनाव ड्यूटी में दूसरे जिलों ले मंगाई जाएंगी 500 बसें

Tue, 18 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
500 buses will be brought to other districts for election duty
जौनपुर। विधानसभा चुनाव में 1300 बस लगाई जाएंगी। इसमें से 500 बसों की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसके लिए, उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। यहां से बसों की व्यवस्था कराने का आश्वासन मिला है। यानी यह बसें दूसरे जिलों से जिले में चुनाव के लिए भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

जनपद के सभी नौ विधानसभा सीटों पर सात मार्च को मतदान होना है। इसके लिए 3936 बूथ बनाए गए हैं। जहां एक बूथ पर चार मतदानकर्मियों की जरूरत होगी। ऐसे में करीब 19 हजार मतदानकर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। यानि एक बस पर तीन से चार टीमों को भेजा जा सकता है। ऐसे में 1300 बसों की व्यवस्था की जाए रही है। साथ ही 550 बोलेरो जैसे वाहनों की आवश्यकता है। इसके लिए एआरटीओ विभाग व्यवस्था करने में लगा हुआ है। हालांकि इस समय तर 13 वाहनों को जनपद में आए तीन कंपनी अर्द्ध सैनिक बल के जवानों को आवंटित किया गया है। इसमें 6 रोडवेज की बसें भी शामिल हैं। एआरटीओ एसपी सिंह ने बताया कि वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। इस बार ट्रक की जगह बस चुनाव ड्यूटी बड़ी गाडि़यों के रूप में लगाई जाएगी। 500 बसों की व्यवस्था नहीं हो पा रही है, जिसे उपलब्ध कराने के लिए मंडल कार्यालय पर पत्र भेजा गया है। वहां से बसों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed