फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   50 thousand snatched by a youth with a gun

युवक से तमंचा सटाकर 50 हजार की छिनैती

Fri, 03 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
50 thousand snatched by a youth with a gun
यूनियन बैंक की शाखा जंघई में रुपये निकालने आए एक युवक से बदमाशों ने तमंचा सटाकर 50 हजार पांच सौ रुपये छीन लिया। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रयागराज के सरायममरोज थाना के भुलेंद्र जयसिहपुर गांव निवासी कुलदीप यादव बृहस्पतिवार को यूनियन बैंक जंघई की शाखा में दोपहर 11 बजकर 12 मिनट पर पहुंचे। उनके मुताबिक वह बैंक से चेक द्वारा 50 हजार रुपये निकालने के बाद बगल एटीएम से पांच सौ निकाले। इसी बीच एटीएम व बैंक के बगल में पहले सै मौजूद दो बदमाशों ने तमंचा सटाकर उनसे 50 हजार पांच सौ रुपये छीन कर फरार हो गए। भुक्तभोगी ने शोर मचाया तो अगल-बगल के लोग दौडे़। कुलदीप ने बैंक ड्यूटी में मौजूद सिपाही व होमगार्ड को छिनैती होने की सूचना दी तो सिपाहियों ने सीसी टीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। सीसीटीवी में दो लोग उसके साथ बैंक में पीछे से जाते और आते दिख रहे हैं, लेकिन जहां घटना घटी वह सीसीटीवी की जद में नहीं आ रहा है, जिससे तमंचा सटाकर पैसा छीनते नहीं दिख रहा है। लेकिन, बैंक से बाहर पैदल जाते दो लोग दिख रहे हैं। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed