फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   50 crore proposals approved in Sondhi, there will be all-round development

सोंधी में 50 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, होगा चहुमुंखी विकास

Sun, 30 Oct 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
50 crore proposals approved in Sondhi, there will be all-round development
खेतासराय। क्षेत्र पंचायत शाहगंज के सोंधी स्थित सभागार में शनिवार को बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव मंजूर किया। सदस्यों ने गांव में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आभियान चला कर सफाई करने तथा दवा छिड़काव की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रही ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह ने कहा कि ब्लाक के 60 ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत के माध्यम से विकास कार्य शुरू हो चुका है। शेष ग्राम पंचायतों में भी शीघ्र विकास के काम शुरू कराए जाएंगे। सदस्यों ने अपनी ग्राम पंचायतों में 50 करोड़ रुपये की कार्ययोजना प्रस्तुत की। इसे मंजूर कर लिया गया।
विज्ञापन

संचालन कर रहे बीडीओ नंदलाल ने पेयजल योजना, स्वच्छता मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विकलांग, विधवा पेंशन योजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर संदीप मौर्या, कृपाशंकर राजभर, शाईस्ता परवीन, मोहम्मद सलीम, जान मोहम्मद, सलाहुद्दीन आदि सदस्यों ने अपनी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए सुझाव रखे। इस मौके पर एडीओ पंचायत लक्ष्मी चंद्र, समाज कल्याण अधिकारी मो.आसिफ, पशु चिकित्साधिकरी डाक्टर विपिन, प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर रमेश चंद्रा, सीडीपीओ भाई लाल, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed