फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   50-bed trauma center to be built in Sathariya

सतहरिया में बनेगा 50 बेड का ट्रामा सेंटर

Mon, 17 May 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
50-bed trauma center to be built in Sathariya
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में ट्रामा सेंटर खोलने के लिए विधायक डा. सुषमा पटेल की पहल पर सीएमओ ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। विधायक ने बताया कि इस संबंध में विधानसभा क्षेत्र के लोगों और उद्दमियों की तरफ से उठाए गए मांग को दृष्टिगत रखते हुए यहां पर बेहतर इलाज सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि विधानसभा में भी मैंने इस मुद्दे को उठाया है। ताकि हमारे विधानसभा के लोगों को इलाज कराने के लिए पचास किलोमीटर दूर जौनपुर अथवा प्रयागराज न जाना पड़े। अस्पताल में सभी संसाधन आसानी से सुलभ होंगे। सीएमओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में शासन से पत्र भी आया था। जिस पर यहां पर ट्रामा सेंटर खोलने के लिए प्रस्ताव को बना कर शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी अभी नहीं मिली है। एक जनरेटर सीएचसी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। शीघ्र ही पचास बेड से संबंधित आक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed