फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   5 crore to be spent on revamping 52 roads, budget released

Jaunpur News: 5 करोड़ से 52 सड़कों का होगा कायाकल्प, बजट जारी

Mon, 31 Aug 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
5 crore to be spent on revamping 52 roads, budget released
मियांपुर वार्ड में सड़क बदहाल
जौनपुर। नगर पालिका क्षेत्र के बदहाल 52 सड़कों की दशा जल्द सुधरेगी। इसमें 5 करोड़ खर्च किए जाएंगे। शासन की ओर से बजट भी जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। इन मार्गों की मरम्मत होने से 39 वार्डों के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

जौनपुर नगर पालिका में 39 वार्ड हैं। हर वार्ड में तीन से पांच हजार की आबादी निवास करती है। कई वार्डों की सड़कें बदहाल होने से वार्डवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में यह समस्याएं और बढ़ गई है। सड़क पर बने गड्ढे में पानी भरने व कीचड़युक्त होने से हादसों का भी डर बना रहता है। नगर पालिका की ओर से बीते महीने 52 सड़कों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था, इसकी स्वीकृति मिल गई है। इन मार्गों के निर्माण में पांच करोड़ खर्च किए जाएंगे। एक महीने के अंदर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इन मार्गों की मरम्मत पूर्ण होने के बाद वार्डवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed