फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   493 fever patients found in the district, two dengue patients positive

जिले में मिले 493 बुखार के मरीज, दो डेंगू मरीज पाजिटिव

Fri, 01 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
493 fever patients found in the district, two dengue patients positive
जौनपुर। वायरल और संक्रमित रोगी लगातार मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पतालों में जहां 493 बुखार के रोगी आए वहीं जांच में दो और की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आई है। इस तरह स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में डेंगू पीड़ितों की संख्या 81 पहुंच गई है। शासन के निर्देश पर अस्पतालों में आने वाले बुखार पीड़ितों की डेंगू, मलेरिया की जांच की जा रही है। दो सितंबर से अब तक 12,633 बुखार के रोगी उपचार के लिए आए। इनमें 5,160 की किट से डेंगू की जांच की गई और 81 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दूसरी तरफ कड़े निर्देश के बाद भी प्राइवेट अस्पतालों व पैथालाजी से डेंगू पाजिटिव की सूचना व सेंपल देने में लापरवाही बरती जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि जनपद में एलाइजा जांच में डेंगू के कुल धनात्मक 50 रोगी मिले। इनमें 48 रोगियों के यहां निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई के तहत टीम ने कुल 171 लोगों का मौके पर डेंगू किट से जांच किया गया, सभी निगेटिव पाए गए। किट से 389 लोगों का मलेरिया की भी जांच हुई। रैपिड रिस्पांस टीम ने 1,108 घरों के 4,185 पानी के कंटेनर का सर्वे किया। टीम ने 409 प्रजनन स्त्रोतों को खत्म किया। रैपिड रिस्पांस टीम ने घरों, नालियों व गड्ढों में दवा का छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed