फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   49% candidates skipped the PCS Prelims exam.

Jaunpur News: 49 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीसीएस प्री की परीक्षा

Mon, 13 Oct 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
49% candidates skipped the PCS Prelims exam.
पीसीएस प्री परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी व कक्ष में निरीक्षण करते जिला​धिकारी डॉ.द - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम में कथा कहते स्वामी रामभद्राचार्य महाराज।
जौनपुर। जिले के 34 केंद्रों पर रविवार को पीसीएस प्री की परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 49 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के लिए कुल 16032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से पहली पाली में 51 फीसदी और दूसरी पाली में 50.79 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा के लिए 16032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8187 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 7845 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल 51 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा के लिए भी 16032 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8143 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 7889 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल 50.79 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तथा अपराह्न 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 34 सेक्टर तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

उधर, सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों के पास अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में अंदर जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा के कारण रविवार को नगर में यातायात जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षा छूटने के बाद शाम पांच बजे जाम लग गया। यातायात व्यवस्था बहाल कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर में भी काफी भीड़ रही। परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान ने बताया कि सभी केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed