फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   45 villages will be built at a cost of 18.9 crores.

45 गांवों 18.9 करोड़ की लागत से बनेंगे सोख्ता गढ्डा

Fri, 04 Nov 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
45 villages will be built at a cost of 18.9 crores.
जौनपुर। गावों को साफ रखने के लिए सोख्ता गड्ढ़ों का निर्माण कराया जा रहा है। दूसरे चरण में 45 राजस्व गांवों को 18.9 करोड़ रुपये शासन की ओर से जारी कर दिए गए हैं। निर्माण भी जल्द ही शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

जिले में कुल 1740 गांव हैं। गांवों में गंदगी से होने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हैंडपंपों के पास होने वाले जलभराव व गंदगी को रोकने के लिए सोख्ता गड्ढे बनाए जा रहे हैं। दूसरे चरण के तहत गांवों की ज्यादातर जमीनों पर लोगों का कब्जा हो गया है। ऐसे में कचरा और घरों का गंदा पानी आबादी के बीच में ही इकट्ठा रहता है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इस योजना का मकसद है कि लाभार्थियों के यहां सोख्ता और खाद गड्ढा बन जाने के बाद घरों से निकलने वाली गंदगी और गंदा पानी बाहर न जाकर गड्ढे में चला जाएगा। बंद गड्ढे में गंदा पानी और कचरा डालने के बाद बाहर साफ-सुथरा रहेगा। इससे जहां गंदगी से मुक्ति मिलेगी, वहीं मच्छरों का प्रकोप कम हो जाएगा। लोगों को बीमारी से मुक्ति मिलेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि फेज दो के तहत 45 गांवों को 18 करोड़ 9 लाख 6 हजार 762 रुपये भेज दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण पूरा कराकर पानी की बर्बादी, गंदगी व कीचड़ को रोका जाएगा। इससे मच्छरों का प्रकोप भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed