{"_id":"67140116fd967146d506a314","slug":"44-quintals-of-coarse-millet-purchased-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-123771-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मोटे अनाज में 44 क्विंटल बाजरा की हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मोटे अनाज में 44 क्विंटल बाजरा की हुई खरीद
विज्ञापन
श्री अन्न (मोटा अनाज) की खरीद शुरू हुए 19 दिन हो गए हैं, लेकिन खरीद में रफ्तार नहीं पकड़ रही है। दो दिन पहले सिकरारा के मार्केंटिंग केंद्र से एक किसान से 44 क्विंटल बाजरा खरीद हुई। विभाग का मानना है कि अभी फसल तैयार नहीं हैं इसलिए धीमी गति से खरीद हो रही है। एक सप्ताह में खरीद में तेजी आ सकती है कुल 300 एमटी मोटे अनाज में बाजरा की खरीद करने का लक्ष्य है जबकि जिले में 13 हजार 349 हेक्टेयर में मोटे अनाज की खेती हुई है। किसानों को ज्वार, बाजरा सहित रागी, सावां, कोदो जैसे अन्न की खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मोटे अनाज की खेती को देखते हुए शासन ने इसकी उपज की खरीद भी क्रय केंद्रों के जरिए कराने की सुविधा दी है। मोटे अनाज में बाजरा बीते साल 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद हुई थी। इस बार 125 रुपये की वृद्धि की गई है अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है। मोटे अनाज में बाजरा की खरीद एक अक्टूबर से तीन केंद्रों पर शुरू कर दी गई है, अभी तक सिकरारा में बने क्रय केंद्र से एक किसान से 44 क्विंटल बाजार की ही खरीद हुई है।
वर्जन
बाजरे की फसल अब तैयार हुई है। दो दिन पहले सिकरारा के एक क्रय केंद्र से एक किसान से 44 क्विंटल बाजरा की खरीद हुई है। एक सप्ताह में खरीद में और तेजी आएगी। खरीद के तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं । 31 दिसंबर तक 300 एमटी खरीद का लक्ष्य है।
-एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
वर्जन
बाजरे की फसल अब तैयार हुई है। दो दिन पहले सिकरारा के एक क्रय केंद्र से एक किसान से 44 क्विंटल बाजरा की खरीद हुई है। एक सप्ताह में खरीद में और तेजी आएगी। खरीद के तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं । 31 दिसंबर तक 300 एमटी खरीद का लक्ष्य है।
विज्ञापन
-एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।