फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   43 people including SP MLA will be fined

सपा विधायक समेत 43 लोगों से वसूला जाएगा जुर्माना

Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
43 people including SP MLA will be fined
जौनपुर। प्रशासन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। अतिक्रमण खाली कराने के साथ-साथ ऐसा करने पर आने वाला खर्च भी संबंधित अतिक्रमणकारियों से जुर्माना के रूप में वसूलने का फैसला लिया है, जिसकी शुरूआत भी कर दी गई है। बीते दिनों जेसीज चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक हटाए गए 51 में 48 लोगों पर जुर्माना लगाया है, जिसमें सपा के मल्हनी से विधायक लकी यादव का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन

प्रशासन ने कुछ दिन पहले जेसीज चौराहे से लेकर ओलंदगंज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इसके पहले चिह्नित किए गए 51 लोगों को नोटिस जारी किया था, जिसमें से तीन लोगों ने अतिक्रमण स्वत: हटा लिया था, जबकि सपा विधायक लकी यादव समेत 43 लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण की जद में सपा विधायक के घर के सीढ़ी का कुछ हिस्सा ही आया था। तय तिथि के बाद बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। हालांकि इस दौरान दस बड़े कारोबारियों ने स्वत: अतिक्रमण हटाने की मोहल मांगी थी, लेकिन वे बिजली का ही तार हटवाए थे, जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने रात में साढ़े दस से लेकर रात डेढ़ बजे तक बुलडोजर लगवाकर फोर्स और नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम के साथ अतिक्रमण ढहवा दिया था। इस कार्रवाई से शहर के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया था। अब प्रशासन ने स्वत: अतिक्रमण न हटाने वालों पर जुर्मानाराशि तय की है, जो 2100 रुपये से लेकर 54 हजार 196 रुपये तक अतिक्रमण के हिसाब से लगाया गया है।
विज्ञापन

इन्हें भेजा गया नोटिस
महेंद्र प्रसाद जायसवाल, संजय कुमार, शिवशंकर साहनी, लकी यादव, कालिका होटल, धर्म नारायण, लालजी मौर्य, पाठक होंडा, वृंदावन पाठक, नितेश मौर्य, रामशीला, मुन्नूलाल सिंह, सुनील सेठ, यूनिक बाजार, मनीष तिवारी, संजय सिंह, संदीप पंकज मौर्य, आनंद त्रिपाठी, श्रीराम यादव, रीता सिंह, लालजी मौर्य, श्री राम यादव, लालजी मौर्य, रामराज सिंह, धर्मराज सिंह, छोटेलाल मौर्य, अग्रवाल ज्वेलर्स, रमेश बनरवाल, लीलावती, गोपाल कृष्ण, श्राम अजोर, अशोक श्रीवास्तव, शिश कपूर, अशोक कुमार, सविता रानी, सियाराम, राजेश राज गुप्ता, सर्वजीत श्रीवास्तव।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीज चौराहे से लेकर ओलंदगंज मार्ग तक नगर पा लिका परिषद जौनपुर द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया। इस अतिक्रमण को हटवाने व पूर्व की स्थिति बहाल करने में पांच लाख 69 लाख 186 रुपये खर्च करने पड़े। इस धनराशि को कब्जा करने वालों संबंधित लोगों से ही वसूल किया जाएगा। इसके लिए उन्हें नोटिस तामिल करा दिया गया है। जुर्माना राशि न देने पर एक सप्ताह बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रजनीश राज. अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed