फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जयंती पर हनुमान मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भीड़

जयंती पर हनुमान मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भीड़

Sat, 20 Apr 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
जयंती पर हनुमान मंदिरों में दर्शन को उमड़ी भीड़
जौनपुर। हनुमान जयंती पर शुक्रवार को संकट मोचन बजरंग बली श्रद्धा पूर्वक पूजे गए। भोर से मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ रही। जिले सभी हनुमान मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था। कुछ मंदिर पर भजन-कीर्तन और हनुमत पाठ का आयोजन किया गया। नगर के रासमंडल स्थित बडे़ हनुमान मंदिर, कोतवाली स्थित हनुमाम मंदिर, बीआरपी इंटर कॉलेज, टीडी इंटर कॉलेज गेट पर स्थित हनुमान मंदिर का भव्य शृंगार किया था। सुबह से दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सिकरारा: अजोशी स्थित पावन महावीर धाम पर अपने आराध्य देव अंजनी लला के दर्शन के लिए भोर से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महावीर का शृंगार कर आरती उतारी गई। मंगला आरती में शामिल होकर भक्त निहाल हो गए। जय हनुमान, संकट मोचन कृपा निधान के जयकारे व घंटा-घड़ियाल के शंखनाद से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। गुरुवार को धाम पर श्री रामचरितमानस का संगीतमय पाठ हुआ था। जिसका समापन शुक्रवार को हवन आरती के साथ हुआ। रात में ही पूरे धाम को पुष्प मालाओं तथा बिजली के झालरों से आकर्षक ढंग से सजा दिया गया था। धाम के प्रधान सेवक पं. गोरखनाथ मिश्र ने बताया कि भक्तों के लिए धाम का मुख्य कपाट भोर में चार बजे ही खोल दिया गया था। भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर कड़ाही चढ़ाकर धाम में घंटा बांधा। जगह-जगह भक्त हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान बाहुक व सुंदर कांड का पाठ करते रहे। व्यास पंडित गोरख नाथ मिश्र ने कहा कि प्रभु श्री राम ने स्वयं कहा कि तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई। इतना ही नहीं अपनी भक्ति से उन्होंने प्रभु को अपने वश में कर रखा था। गोस्वामी जी ने मानस में लिखा है, सुमिरि पवन सुत पवन नामू अपने बस करि राखेउ रामू। यदि राम को प्रसन्न रखना है तो बजरंग बली की उपासना करें। यह इस कलियुग में अष्ट सिद्धि नौ निधियों को देने वाले एक मात्र देवता हैं। शेरवां स्थित मारुत नंदन मंदिर, राय बरेली जौनपुर मार्ग स्थित गुदरीगंज मुरकटा महावीर तथा दुदौली स्थित संकट मोचन धाम पर भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

मछलीशहर: क्षेत्र के गोहका गांव स्थित हनुमान मंदिर पर सुबह ही बाबा हनुमानजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के पुजारी केशव प्रसाद तिवारी ने बताया कि यहां लगभग 40 साल पहले स्थापित हनुमान मंदिर पर हर वर्ष भगवान शिव के रूद्र अवतार श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। प्रसिद्ध दियावा नाथ मंदिर प्रांगण में स्थापित हनुमान मंदिर पर भी सुबह से ही भक्तजन हनुमान दर्शन के लिए उमड़ पड़े। कौरहा, कृपाशंकर नगर तथा शाही रोड स्थित हनुमान मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed