फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पति को छोड़ प्रेमी से शादी करने की जदि पर अड़ी विवाहिता

पति को छोड़ प्रेमी से शादी करने की जदि पर अड़ी विवाहिता

Sat, 23 Mar 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
पति को छोड़ प्रेमी से शादी करने की जदि पर अड़ी विवाहिता
जफराबाद (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का दिल अपने ़चचेरे देवर पर इस कदर आया कि उसने गांव वालों के सामने ही पति को छोड़ अपने प्रेमी के साथ रहने का फैसला सुना दिया। इस मसले को लेकर पहले तो गांव वालों ने पंचायत की लेकिन दोनों की जिद के आगे बात नहीं बनी तो ग्रामीणों ने इस प्रकरण को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले को कोर्ट में निबटाने की बात कहकर दोनों को थाने से वापस कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक की शादी एक वर्ष पूर्व जलालपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। युवक अपने परिवार और अपने मां-बाप का इकलौता था। उसके ऊपर परिवार की पूरी जिम्मेदारियां थी। ऐसे में शादी के कुछ दिन बाद युवक कमाने के लिए मुंबई चला गया। इस दौरान उसकी पत्नी का चचेरे देवर से प्रेम संबंध हो गया। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि दोनों ने साथ जीने मरने का फैसला कर लिया और शादी करने का निर्णय लिया। मामले को लेकर गांव में पंचायत चली। महिला के मायके से लोग भी आ गए। युवक के परिवार वाले भी गांव के साथ पंचायत किये। पंचायत में मामला नहीं सुलझा तो लोगों ने जफराबाद थाने की पुलिस को सौंप दिया। थाने में पुलिस के सामने भी दोनों एक दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष ने मामला कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत होने की बता कहकर वहां से उन लोगों को समझा बुझा कर वापस कर दिया। गांव वालों ने निर्णय लिया कि सोमवार को इन दोनों का विवाह कोर्ट के समक्ष कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed