फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मनचलों को सबक सिखाएंगी 100 महिला कांस्टेबल

मनचलों को सबक सिखाएंगी 100 महिला कांस्टेबल

Tue, 29 Jan 2019 01:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 29 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
मनचलों को सबक सिखाएंगी 100 महिला कांस्टेबल
महिला सिपाहियों को सशक्त और अपराजिता बनाने के लिए शहर के 40 चौराहों पर उनकी ड्यूटी लगाई जाएगी जो राइफल से लैस रहेंगी और मनचलों को सबक सीखाएंगी। डीआईजी/एसपी दिनेश पाल सिंह ने अमर उजाला अपराजिता पुलिस पाठशाला में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 100 महिला कांस्टेबल जिले में आईं हैं।
विज्ञापन


इनकी एक महीने के लिए ड्यूटी सामान्य पुलिसिंग के कार्यों में लगाई जाएगी। उन्हें राइफल देकर चौराहों पर तैनात किया जाएगा जो मनचलों पर नजर रखेंगी। उधर सोमवार को एसओ महिला तारावती यादव के नेतृत्व में 40 की संख्या में महिला सिपाहियों ने शहर में गस्त किया और टीडी कालेज, लाइन बाजार, रोडवेज, जेसीज आदि इलाकों में मनचलों को रोककर उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन


बसों में महिलाओं से समस्याएं पूछा। जिले में महिला सिपाहियों की कमी थी। कई थाने ऐसे थे जहां महिला कांस्टेबल की तैनाती नहीं थी। एक माह की सामान्य ड्यूटी लगाए जाने के बाद महिला कांस्टेबलों को थाने पर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed