फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्रामीण इलाकों में शान से फहराया तिरंगा

ग्रामीण इलाकों में शान से फहराया तिरंगा

Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में शान से फहराया तिरंगा

विज्ञापन
जौनपुर। गणतंत्र दिवस पर ग्रामीण इलाकों में शान से तिरंगा लहराया गया। स्कूली छात्रों में प्रभात फेरियां निकालीं और स्कूलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। बारिश के बावजूद विद्यालयों में गणतंत्र को लेकर खासा उत्साह रहा। पूरा इलाका देशभक्ति गीतों से गूंजता रहा।
मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक पीजी कालेज व इंटर कालेज में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीएसएफ 69 बटालियन के असिस्टेंट कमांडर रवींद्र सिंह ने ध्वाजारोहण किया। जवानों ने गीत, कविता और जोशीले भाषणों से छात्र छात्राओं व उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बक्शा: ब्लाक कार्यालय पर प्रमुख सजल सिंह, राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रमोद जायसवाल, रामकिशोर बालिका इंटर कालेत बेलापार में महेंद्र यादव, प्राथमिक विद्यालय करतिहां में प्रधानाध्यापक कृष्ण देव यादव, मां गुजराती महाविद्यालय चुरावनपुर में सूर्य प्रकाश कनौजिया, गोपालापुर पंचायत भवन पर नागेंद्र प्रताप सिंह, जूनियर हाईस्कूल कौली में ओमप्रकाश यादव, जनता इंटर कालेज वीरभानपुर में दिनेश सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

बदलापुर: सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में प्राचार्य डॉ ब्रजेेंद्र सिंह, सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य बेचन सिंह , संग्राम बालिका इंटर कालेज में प्रबंधक संजय सिंह, शारदा कन्या महाविद्यालय कड़ेरेपुर में प्रबंधक संजय सिंह, श्री बजरंग पीजी कालेज घनश्यामपुर में प्रबंधक विनय कुमार सिंह , श्री बजरंग इन्टर कालेज घनश्यामपुर में प्रबंधक अनिल कुमार सिंह , लिटिल स्कालर कान्वेंट स्कूल घनश्यामपुर में प्रबंधक अशोक कुमार श्रीवास्तव, एनपीएस पब्लिक स्कूल में प्रबन्धक अरुण कुमार सिंह ,बलदेव कान्वेंट स्कूल में प्रबन्धक राम आज्ञा शुक्ल, श्रीमती बना देवी जनकल्याण शिक्षा निकेतन बबुरा में प्रबन्धक कृपा शंकर यादव ने ध्वजा फहराया। बरसठी: इमिनेंट स्कूल जमालापुर, तेजबाहदुर इंटर कालेज निगोह, किसान इंटर कालेज रसुलहा, मतिवर सिंह कालेज उत्तमपुर सरौना में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकरारा: माताप्रसाद पीजी कालेज भभौरी पर प्रबंधक डा. समर बहादुर सिंह, श्रीकृष्ण इंटर कालेज मीरगंज व डा. बीआर आंबेडकर इंटर कालेज यादव गंज पर शोभनाथ यादव, मां शारदा कालेज पर जगदीश सिंह, जीबी पंत पी जी कालेज प्रताप गंज पर प्रबन्धक सुधीर उपाध्याय, इण्टर कालेज पर विनय उपाध्याय व प्रिंसिपल डा. संजय चौबे, इण्टर कालेज दुदौली पर प्रबंधक अजीत मिश्र तथा प्रधानाचार्य बिपिन सिंह, इण्टर कालेज रीठी पर प्रधानाचार्य ह्रदय नारायण सिंह ,राज पब्लिक स्कूल टिकरी पर प्रबन्धक राज मूर्ति सिंह ने झंडा फहराया।
जफराबाद: उमानाथ सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल महरूपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह व प्रबंधक आरपी सिंह, प्रबंधक शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने ध्वजा रोहण किया।
जलालपुर: बयालसी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. शैलेन्द्र कुमार सिंह, जनहित इंटर कालेज व महाबिद्यालय में प्रबंधक गुलाब सरोज, प्राचार्य डा. विजय मौर्य, प्रधानाचार्य मंगला प्रसाद यादव, श्री हरि महाबिद्यालय में डा. सभाजीत यादव ने ध्वजा रोहण किया। मछलीशहर: फौजदार इंटर कालेज में प्रबन्धक अजयकुमार यादव ने झंडारोहण किया गया। बरईपार: बहुधंधी इंटर कालेज सोनहिता में प्रबंधक अजय कुमार शुक्ल, सरस्वती ज्ञान मंदिर में आचार्य शिव प्रकाश और सुनील पांडेय ने झंडा रोहन किया। कांग्रेस कार्यालय सुजानगज में अजय शंकर दुबे अज्जु भईया ने झंडारोहण किया।
मडियाहू: पीजी कॉलेज में प्रबंधक अपूर्व तिवारी, प्राचार्य डा. एसके सिंह, कौशल्या महाविद्यालय में डा. रामजी मौर्य ने ध्वजारोहण किया।
सतहरिया: द्विवेदी पैराडाइज इंग्लिश स्कूल एंड कालेज में संस्थापक चंद्रकांत द्धिवेदी ने झंडा रोहण किया। सिटी पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में प्रबंधक आलोक कुमार गुप्त, आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्या श्वेता चौरसिया ने झंडा फहराया। सावित्री देवी महाविद्यालय फत्तूपुर कला में प्रबंधक ने तथा अभिनव स्ट्रील फैक्ट्री सतहरिया में डायरेक्टर फूलचंद्र यादव ने झंडा रोहण किया।
डोभी: नव उमंग संस्था के संस्थापक अजीत सिंह, चंदवक थाना परिसर में थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह , श्री गणेश राय पीजी कॉलेज में प्राचार्य डा. प्रवीण सिंह,आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज पर मैनेजमेंट गुरु प्रबंधक अनिल यादव, बाबा कामदेव सिंह महाविद्यालय पर प्रबंधक विनय कुमार सिंह, जेडीएस इंटर कॉलेज दुधौडा़ पर प्रबंधक पंकज गौतम, गर्ल्स महाविद्यालय मूर्खा पर प्रबंधक दयाशंकर सिंह , राजीव स्टार स्कूल लेवरुवा पर प्रबंधक राम अजोर यादव ने ध्वजारोहण किया।
सिरकोनी: जूनियर हाईस्कूल सादीपुर सिरकोनी में सपा नेता राहुल त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया, राजराजेश्वरी महिला महाविद्यालय एवं आरआर मिशन में प्रबंधक शिवाकांत शुक्ला ने राष्ट्रध्वज फहराया। दलपत पट्टी गांव में आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को किताब कॉपी पेंसिल दिया गया। जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ पाठक ने वितरित किया।
मीरगंज: सर्वोदय इण्टर कालेज के प्रिन्सिपल डा. सन्तोष सिंह, सर्वोदय विद्यापीठ महाविद्यालय मीरगंज के प्राचार्य शम्भुनाथ पाण्डेय, स्टरलिंग स्कूल मीरगंज के प्रबन्धक राजेश सिंह ,सीता देवी आदर्श विद्या मन्दिर इण्टर कालेज अगहुआ में प्रधानाचार्य डा. विनोद यादव, नागरिक महाविद्यालय के प्राचार्य डा. प्रमोद तिवारी, गंगादीन रामकुमार इण्टर कालेज रामगढ के प्रधानाचार्य सुभाष त्रिपाठी झंडा फहराया।
शाहगंज: फरीदुहलहक मेमोरियल डिग्री कालेज में प्राचार्य डा. तबरेज आलम, सर सैयद अहमद इण्टर कालेज सबरहद में प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम, सेन्ट जैवियर स्कूल में प्रबंधक हिमांशु झा, बीडीएस पब्लिक स्कूल सुरिस में जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष पंकज सिंह, सेन्ट थामस इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य एण्टोनी रोडरिग्स, सेन्ट डेविड स्कूल पक्का पोखरा पर प्रबंधक रईस खान ने ध्वजा रोहण किया।
नेवढिया: राम नरेश इंटर कॉलेज सारंगडीह व एसएच डिवाइन हिल पब्लिक स्कूल, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर, इंटर कॉलेज , आदर्श इंटर कॉलेज इटाएं, शिव नारायण इंटर कॉलेज गोपालापुर, हिमताज महाविद्यालय, सेंट जेवियर्स स्कूल ध्वजारोहण हुआ।
रामपुर: हंसराज इंटर कॉलेज के प्रबंधक रविंद्र कुमार त्रिपाठी, श्री साईं विद्यालय के प्रबंधक अनुपमा श्रीवास्तव, श्री साईं विद्यालय, हृदय नारायण शिव मंगल एकेडमी में गणतंत्र दिवस मनाया गया। सतहरिया: विज्ञान संजीवनी सेन्ट्रल कालेज में पूर्व अपर महानिदेशक पायलट आफिसर राधेश्याम ने ध्वजारोहण किया।
खेतासराय: नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल में चेयरमैन वसीम अहमद, जेडी कांवेन्ट स्कूल में भाजपा नेता जगदम्बा प्रसाद, मॉडर्न कान्वेंट स्कूल मनेछा में डा. ओसामा, आदर्श भारती महाविद्यालय में प्रधानाचार्य डॉ. विनय सिंह, सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, वकील नजीर स्कूल मानीकलां में डा. वकील अहमद ने ध्वजारोहण किया। मदरसा एजाजुल उलूम हाजी जाफर अंसारी वलीउल उलूम में प्रबन्धक नवाब अहमद, मदरसा दर्सगाह इस्लामी मारुफपुर में अब्दुल्ला फ़ारूक़ ने नेयाज तालीमी मरकज पारा कमाल में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आफ़ताब अहमद ने ध्वजारोहण किया।
केराकत: शिवमूर्ती बालिका इन्टर कालेज में प्रधानाचार्या आशा राय, सैनिक डिग्री कालेज में प्रबंधक हरदेव सिंह, पब्लिक इन्टर कालेज में प्रबंधक शमसेर सिंह एवं अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय नार्मल मे खंड शिक्षा अधिकारी राजेश यादव एवं सूर्यबली सिंह आईटीआई पतौरा में प्रबंधक सतीश चंद्र राय ने ध्वजारोहण किया।
खुटहन: गजराज सिंह आईटीआई में प्रबंधक अमित कुमार सिंह, राधिका इंटर नेशनल स्कूल में डायरेक्टर आशीष कुमार सिंह, ग्राम विकास इंटर कालेज प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, क्षीमत इद्रावती पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रमुख रमेश सिंह ने ध्वजारोहण किया।
थानागद्दी: जनता इण्टर कालेज रतनूपुर में प्रधानाचार्या रजनी द्विवेदी, मां कलावती देवी इण्टर कालेज भीतरी गोपालपुर में प्रधानाचार्य अजय यादव ,सुखमय महिला महाविद्यालय बेहड़ा में प्राचार्या डा. तारा सिंह, कृषक इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य सुरेश सिंह, खर्ग सेनपुर में उदयभान सिंह, एसकेवी आईटीआई रग्घूपुर में प्रबन्धक चन्द्रभान सिंह ने ध्वजारोहण किया।

सिरकोनी: रहमत इंटर कॉलेज में डा. जेपी सिंह ने ध्वजारोहण किया।
धर्मापुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य कमलेश, ग्रामोदय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य विनोद राय, बीडी इंटर कालेज मनिहागोविंदपुर में प्रधानाचार्य विजय बहादुर यादव, सुधाकर सिंह फाउंडेशन महिला महाविद्यालय पिलखिनी में राहुल सिंह, श्रीचन्द्र जी महाविद्यालय पिलखिनी में प्रबंधक रविन्द्र प्रताप सिंह ने झण्डारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed