फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि में आज लगेगी योग की पाठशाला, तैयारियां पूरी

पूविवि में आज लगेगी योग की पाठशाला, तैयारियां पूरी

Sat, 12 Jan 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
पूविवि में आज लगेगी योग की पाठशाला, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
जौनपु्र। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम के बगल मैदान पर 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। योगगुरू बाबा रामदेव योग की क्लास लगाएंगे। दो लाख लोगों को योग के लिए आमंत्रित किया गया है।
बाबा रामदेव के आगमन को लेकर तैयारी को अंतिमरूप दिया जा रहा है। योग गुरू बाबा रामदेव 12 जनवरी को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर विवि के अतिथि गृह (कुलपति आवास) से चलकर 11 बजे एकलव्य स्टेडियम पहुचेंगे। युवाओं को योगाभ्यास कराएंगे। कार्यक्रम खत्म के बाद 3.30 बजे वह लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। इससे पहले राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में योग ऋषि बाब रामदेव अपने 300 कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। सुरक्षा को देखते हुए कई थानों की फोर्स विवि परिसर में तैनात की गई है। कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह से सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह के मौके पर योग ऋषि स्वामी रामदेव के कार्यक्रम स्थल व मंच को फूलों से मंच को सजाया गया है। मंच को सजाने के लिए लखनऊ और कोलकाता से फूलों को मंगाए गए हैं। इसमें पीला गजरा, लहरीया गजरा, औरेंज स्टीक, गुलाब के गजरे लगाए गए है। मंच को पप्पू माली और जगरनाथ माली को सजाने की जिम्मेदारी सौपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच स्थानों पर वाहनों की होगी पार्किंग
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह में आने वाले वाहनों से जाम न लगे इसे देखते हुए पांच स्थानों को पार्किंग स्थल बनाया गया है। पूर्वांचल विवि के पुलिस चैकी मैदान, जनता जनार्दन इण्टर कालेज जासोपुर, राजीकय आईटीआई सिद्दीकपुर, सूर्यबली महाविद्यालय देवकली, भकुरा के मैदान पर वाहन पार्क किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed