फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   400 students sent home he come from kota

रैपिड टेस्ट के बाद घर भेजे गए कोटा से आए 400 छात्र

Sun, 19 Apr 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
400 students sent home he come from kota
03- जफराबाद क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित उमानाथ सिंह स्कूल में कोटा आये छात्राओं की जानकारी रजिस्टर ? - फोटो : JAUNPUR
लॉकडाउन के बाद से राजस्थान के कोटा में फंसे 469 बच्चों को शनिवार की देर रात जौनपुर लाया गया। तीस बसों से आए इन बच्चों को अलग-अलग स्थानों पर स्कूलों में रखा गया। वहां रैपिड टेस्ट में निगेटिव आए 400 बच्चों को देर शाम तक 14 दिन के होम क्वारंटीन में घर भेज दिया गया। अन्य 69 बच्चों की जांच प्रक्रिया जारी है। उन्हें प्रशासन ने अपनी निगरानी में रखा है। इनके भोजन, पानी की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा की कोचिंग संस्थाओं में पढ़ाई करने वाले जिले के सैकड़ों छात्र-छात्रा लॉक डाउन के बाद से वहां फंसे हुए थे। परिजनों की गुहार के बाद प्रदेश सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए सभी को घर लाने के लिए रोडवेज की बसें भेजी थीं। रविवार की भोर में 30 बसें जौनपुर पहुंची। इनमें 477 बच्चे सवार थे। उन्हें मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर, केराकत और जफराबाद में स्कूलों में रोका गया। जिले से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी बच्चों का बारी-बारी रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट व थर्मल स्कैनर से जांच की।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार ने जफराबाद के उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल में रखे गए बच्चों से मिलकर उनका हाल जाना। यहां 120 छात्र और 52 छात्राओं को रखा गया है। डीएम ने बच्चों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कोरोना से बचने के लिए 14 दिन तक क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए। कहा कि इस दौरान घर में किसी को भी स्पर्श न करें। दूरी बनाकर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम सदर नीतिश कुमार सिंह, ईओ जफराबाद आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। एसडीएम सदर नीतिश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 172 में से 80 बच्चों को रैपिड टेस्ट के बाद घर भेज दिया गया। अन्य को स्कूल में ही रखा गया है। उनकी फिर से जांच कराई जाएगी। बदलापुर: कस्बे के शाहगंज रोड स्थित एनपीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार की देर रात क्वारंटीन किया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ.राजीव यादव के नेतृत्व में रविवार को स्वास्थ्य टीम ने 106 छात्रों का रैपिड टेस्ट किया, जो निगेटिव पाया गया। सभी बसों को दो बसों से घर भेजवा दिया गया। रैपिड टेस्ट करने वाली टीम में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश मौर्य, दिनेश प्रसाद, आशुतोष पांडेय, संतलाल यादव, बृजनाथ शामिल रहे।
इस दौरान सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार अजय कुमार पांडेय, अधीक्षक डॉ.संजय दुबे, प्रभारी निरीक्षक राजेश यादभव, ईओ डॉ.महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। केराकत: कोटा से दो बसों से आए 35 छात्र-छात्राओं को नगर के शिवमूर्ति बालिका इंटर कॉलेज में रखा गया। जांच के बाद उन्हें होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश के बाद छोड़ दिया गया। इस मौके पर एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। मुंगराबादशाहपुर: सार्वजनिक इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में तीन बसों से कुल 77 बच्चों को लाया गया।

एसडीएम मछलीशहर अमिताभ यादव, पालिकाध्यक्ष शिव गोविंद साहू, थानाध्यक्ष अरविंद यादव की मौजूदगी में सभी बच्चों को कमरों में पहुंचाया गया। सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय के नेतृत्व में डॉ.आरपी सिंह, डॉ.कमलेश कुमार, डॉ.सुनील पांडेय, स्टाफ रत्नेश कुमार केशरवानी, आशीष राज सचान, बुल्ली राम, भोलानाथ गुप्ता की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। निगेटिव रिपोर्ट आने पर सभी को देर शाम छोड़ दिया गया। इस मौके पर एएसपी संजय राय, तहसीलदार संतोष सोनकर, नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह यादव, ईओ मीनाक्षी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। मड़ियाहूं: नगर में कोटा से आए 79 बच्चों की एसडीएम कौशलेश मिश्र की निगरानी में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद घर भेज दिया गया।

01- जफराबाद के उमानाथ सिंह स्कूल में कोटा से आयी छात्राओं की लेजर स्क्रीनिंग करते चिकित्सक।

01- जफराबाद के उमानाथ सिंह स्कूल में कोटा से आयी छात्राओं की लेजर स्क्रीनिंग करते चिकित्सक।- फोटो : JAUNPUR

02- जफराबाद क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित उमानाथ सिंह स्कूल में कोटा आये छात्रा का रैपिड एंटी बॉडी टेस?

02- जफराबाद क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित उमानाथ सिंह स्कूल में कोटा आये छात्रा का रैपिड एंटी बॉडी टेस?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed