फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   40 years old disputed Chak Marg was demarcated

Jaunpur News: 40 साल पुराने विवादित चकमार्ग का किया गया सीमांकन

Sat, 02 Aug 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
40 years old disputed Chak Marg was demarcated
बक्शा। बक्शा थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव में करीब 40 साल पुराने विवादित चकमार्ग का राजस्वकर्मियों ने शनिवार को सीमांकन कर पुलिस की मदद से अवैध कब्जा हटवा दिया। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान राहुल सिंह ने सड़क निर्माण कराकर विवाद का निपटारा कराया।
विज्ञापन

गांव की महिला शिकायतकर्ता गीता पत्नी रमाशंकर बिंद ने पीआईएल दाखिल किया था। जिसमें चकमार्ग खाते की भूमि का फिर से सीमांकन कर अतिक्रमण हटवाने की मांग की गई। मामले के निपटारे के लिए नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सरोज के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार द्विवेदी, लेखपाल अजय कुमार पांडेय, जगदीश प्रसाद यादव, विक्रांत कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं अमित कटियार की टीम ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। 40 साल पुराने मामले का निपटारा सीमांकन और अवैध कब्जा हटवाकर किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद प्रधान ने सड़क पर मिट्टी कार्य करवाकर मामले का पटाक्षेप किया। नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि तहसीलदार के निर्देश पर 40 साल पुराने विवादित चकमार्ग का सीमांकन कराकर अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed