{"_id":"ccbf4affd8f8b74ee8ac624923d140c3","slug":"40-dibar-supervisor-will-test-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 डिबार केंद्रों पर पर्यवेक्षक कराएंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 डिबार केंद्रों पर पर्यवेक्षक कराएंगे परीक्षा
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सत्र 2013-14 की मुख्य परीक्षा में सामूहिक नकल के आरोप में डिबार किए गए 40 कालेजों को इस बार भी फिर परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। इन केंद्रों में परीक्षा पर्यवेक्षक की निगरानी में कराई जाएगी।
कुलपति सभागार में मंगलवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति ने तय किया कि इन कालेजों के प्राचार्य परीक्षा तक केंद्र पर नहीं जाएंगे।
प्रायोगिक परीक्षाएं 20 मई के पहले हर हाल में खत्म करा ली जाए। मूल्यांकन की सुविधा को देखते हुए समिति ने तय किया कि परीक्षा के बाद 75-75 कापियाें का बंडल बनाया जाएगा। ताकि मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को इतनी ही कापियां उपलब्ध कराई जाएं। ऐसे कालेज, जहां 80 से 140 छात्र हैं, उन केंद्रों पर प्रायोगिक परीक्षा के लिए एक परीक्षक लगाया जाएगा। छात्राें को डिग्री के लिए अब विश्वविद्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
वर्ष 2012-13 और 2013-14 की डिग्री संबंधित कालेजों को भेजने का निर्णय लिया गया। समिति ने तय किया कि इन सत्रों की उपाधियों को कालेजों को भेज दिया जाएगा। बैठक में राजकीय महिला महाविद्यालय बगली पिजड़ा मऊ के प्रवक्ता डा. बाल मुकुंद को मूल्यांकन में अनियमितता बरतने पर डिबार कर दिया गया। बैठक में प्रो. डीडी दुबे, डा. ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रो. वीबी तिवारी, डा. एचसी पुरोहित, डा. वीरेंद्र विक्रम यादव आदि मौजूद थे।