फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   38 laborers who arrived by truck from Maharashtra in lockdown were caught on Bhadohi-Jaunpur border, case filed

लॉकडाउन में महाराष्ट्र से ट्रक से पहुंचे 38 मजदूरों को भदोही-जौनपुर की सीमा पर पकड़ा गया, दर्ज किया गया केस

Sat, 25 Apr 2020 11:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 25 Apr 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
38 laborers who arrived by truck from Maharashtra in lockdown were caught on Bhadohi-Jaunpur border, case filed
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में महाराष्ट्र से ट्रक में सवार होकर घर लौट रहे पावरलूम का काम करने वाले 38 मजदूरों को भदोही जिले की सीमा पर जौनपुर के रामपुर थाने की पुलिस ने पकड़ लिया। चालक समेत सभी मजदूरों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज कर सभी को मड़ियाहूं कस्बे के विवेकानंद इंटर कालेज में क्वारंटीन कर दिया गया है। इन मजदूरों को पावरलूम कंपनी के मालिक ने ट्रक में सवार कर घर भेज दिया था। इनमें 28 मजदूर जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों के रहने वाले हैं जबकि दस मजदूर आजमगढ़, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ जिले के हैं।

विज्ञापन


रामपुर थानाध्यक्ष शनिवार को भोर में जौनपुर भदोही जिले की सीमा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान भदोही की ओर से आ रहे ट्रक को रोककर पुलिस ने चेक किया तो तिरपाल से ढके ट्रक में 38 लोग सवार थे। सूचना पर एसडीएम कौशलेश मिश्र, सीओ विजय सिंह मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान ट्रक में सवार मजदूरों ने बताया कि वे सभी महाराष्ट्र में एक पावरलूम कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन


कंपनी के मालिक ने ही उनकी समस्या को देखते हुए ट्रक बुक कर उसमें सभी को सवार करवाकर घर भेजा था।  ट्रक तिरपाल से ढका था उसमें माल भरा होना सोच कर शायद रास्ते में कहीं ट्रक चेक नहीं हुआ। सभी के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मड़ियाहूं के विवेकानंद इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया है। सीओ मड़ियाहूं विजय सिंह ने बताया कि ट्रक में सवार सभी मजदूरों और चालक के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में रामपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed