फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   38 candidates on president and 117 candidates on councilor withdrew

Jaunpur News: अध्यक्ष पर 38 व सभासद पर 117 उम्मीदवारों ने पर्चा लिया वापस

Fri, 21 Apr 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
38 candidates on president and 117 candidates on councilor withdrew
जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को सभी तहसीलों में नामांकन वापसी की गई। इस दौरान नगर निकायों में अध्यक्ष पद से 38 व सभासद पद से 117 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिया। अब मैदान में अध्यक्ष पद पर 129 व सभासद पद पर कुल 1249 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन शुक्रवार की सुबह 11 बजे से किया जाएगा। जिले में प्रथम चरण में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए चार मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना कराई जाएगी। निकाय में अध्यक्ष पद पर पर्चा वापस लेने वालों में नगर पालिका परिषद जौनपुर से तीन, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर से एक, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर से चार, कचगांव से चार, जफराबाद से पांच, खेतासराय से एक, मछलीशहर से तीन, मड़ियाहूं से एक, रामपुर से छह, बदलापुर से सात, केराकत से तीन समेत कुल 38 लोग शामिल थे। नगर पालिका परिषद जौनपुर में अध्यक्ष पद पर निर्दल पूजा, रेखा, मालती ने अपना पर्चा वापस लिया। नगर पंचायत कचगांव में अध्यक्ष पद के लिए निर्दल चंद्रा सरोज, नगीना देवी, कुसुम, शकुंतला कन्नौजिया ने नाम वापस लिया। नगर पंचायत मड़ियाहूं में राम सिंह ने पर्चा वापस लिया। नगर पंचायत मछलीशहर में निर्दल राकेश जायसवाल, आलोक कुमार विश्वकर्मा, मुहम्मद नसीम ने पर्चा वापस ले लिया। नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर में शैलेंद्र साहू ने पर्चा वापस ले लिया। नगर पंचायत बदलापुर में आशा, उर्मिला, निर्मला, नीतू शर्मा, शिवपति, सुषमा, साधना ने पर्चा वापस लिया। सभासद पद के लिए नगर पालिका परिषद जौनपुर में 28, नगर पालिका परिषद शाहगंज में 11, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में पांच, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 20, कचगांव में 10, जफराबाद में पांच, खेतासराय में 13, मछलीशहर में तीन, मड़ियाहूं में दो, रामपुर में पांच, बदलापुर में 10, केराकत में पांच समेत कुल 117 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed