फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3629 candidates left the exam on the second day of police recruitment exam.

Jaunpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 3629 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 18 Feb 2024 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
3629 candidates left the exam on the second day of police recruitment exam.
जौनपुर। जिले में दो दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को भी 52 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान दोनों पालियों में 3629 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा की सुचिता को लेकर टीडी इंटर कालेज के केंद्र पर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया व पुलिस अधीक्षक डा.अजय पाल शर्मा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए थे। जिले में 17 व 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल चार पालियों में एक लाख पांच हजार 696 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। पहले दिन 17 फरवरी की परीक्षा में दो हजार 137 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


18 फरवरी की परीक्षा में प्रथम पाली में 26 हजार 424 अभ्यर्थियों को शामिल होना था । इसमें से 24 हजार 981 उपस्थित हुए, 1443 अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पाली में 26 हजार 424 अभ्यर्थियों को शामिल होना था इसमें से 24 हजार 238 उपस्थित हुए, जबकि 3629 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों के ओएमआर शीट का देर रात तक मिलान करके जमा किया जाता रहा। इसके अलावा केंद्राध्यक्षों से अभ्यर्थियों के अनुस्थिति का आकड़ा भी देररात तक पुलिस ड्यूटी में लगे अधिकारी लेते रहे। संपूर्ण परीक्षा के प्रभारी अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा में किसी प्रकार कोई नकलची व साॅल्वर सदस्य नहीं पकड़ा गया है। परीक्षा में सहयोग के लिए उन्होंने सभी अधिकारी, शिक्षकों व पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed