फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   interview

साक्षात्कार में हुआ  355 का चयन 

Fri, 26 Feb 2021 12:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 26 Feb 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी इस समय सबसे बड़ी समस्या है। बेरोजगारी के कारण हमारे युवा रोजगार की तलाश में दूसरे देशों में जाकर नौकरी करने को विवश हो रहे हैं। जिससे उनको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जिला स्तर पर डूडा विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक कौशल प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के माध्यम से रोजगार कार्यक्रम अर्न्तगत शिक्षित बेरोजगारों को विभिन्न ट्रेडों में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार देने का
विज्ञापन


कार्य किया जा रहा है, जो बेरोजगारी का उन्मूलन करने में अहम साबित हो रहा है। उक्त बातें मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट उमाकान्त त्रिपाठी ने जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा सोमवार को शिया इन्टर कालेज के सभागार में आयोजित रोजगार मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम में कही। उन्होंने शहर के शिक्षित बेरोजगार डूडा द्वारा संचालित कार्यक्त्रस्मों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


परियोजना अधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्था उद्योग विकास संस्थान वाराणसी और संजीवों टेक्नोलांजिकल सिस्टम प्रालि. दिल्ली द्वारा विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित किए गए प्रशिक्षणार्थियों को उनके इच्छानुसार जनपदों में प्लेसमेंट कम्पनियों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे प्रशिणार्थी जो अपना स्वयं का रोजगार करना चाहते हैं । उन्हें डूडा द्वारा संचालित योजनांर्तगत बैंकों से ऋण दिलाया जाएगा। रोजगार मेले में आए विभिन्न कम्पनियों ने 355 प्रशिक्षणार्थियों के चयन हेतु साक्षात्कार प्रारम्भ कर दिया है। कार्यक्रम में शिया कालेज के चेयरमैन सैयद मोहम्मद अब्बास, सहायक परियोजना अधिकारी डूडा आरपी यादव, आदित्य सिंह,उद्योग विकास संस्थान वाराणसी के सचिव अमर कुमार अग्रवाल,शहर मिशन मैनेजर मोहम्मद वसीम सिद्दीकी, बृजनन्दन स्वरूप,ऊषा राय व संदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed