फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   350 patients are being examined every day in the district hospital

Jaunpur News: जिला अस्पताल में रोज 350 मरीजों की हो रही जांच

Sun, 29 Jun 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
350 patients are being examined every day in the district hospital
जौनपुर। बदलते मौसम से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। करीब 25 फीसदी मरीजों को डॉक्टर जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। इससे पैथोलाॅजी में जांच की संख्या बढ़ गई है। हर रोज करीब 300 से 350 मरीजों की जांच हो रही है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 973 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। इन दिनों मरीजों की संख्या पहले की तुलना में 10 फीसदी बढ़ गई है। उमस से हर व्यक्ति परेशान रहा, सबसे बुरा हाल बच्चों का था। डाॅ. अशोक यादव ने बताया कि तेज धूप में निकलने व दूषित खानपान से लोग वायरल फीवर, डायरिया जैसी बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं। कहा कि बाजार की बनी चीजें किसी को भी बीमार बना सकती हैं।
विज्ञापन

सीबीसी, मलेरिया, टायफाइड की हो रही अधिक जांच-जिला अस्पताल में इन दिनों सीबीसी, मलेरिया, टायफाइड की जांच सबसे अधिक हो रही है। सोमवार और मंगलवार को जांच के लिए अधिक भीड़ रहती है। करीब 300 से 350 मरीज जांच के लिए आते हैं। जबकि अन्य दिनों में जांच कराने वाले मरीजों की संख्या 250 से 300 तक रहती है। पैथोलाॅजी में भीड़ के चलते मरीजों को रिपोर्ट के लिए दूसरे दिन भी आना पड़ता है।
विज्ञापन

बीमारी से बचाव के लिए करें ये उपाय-डाॅ. अशोक यादव का कहना है कि बदलते मौसम और तेज धूप में घर से बाहर निकलने से बचें, अधिक समय तक खाली पेट न रहें, दूषित भोजन व कटे फल खाने से बचें, पानी उबाल कर ही इस्तेमाल करें, फीवर आने पर ब्लड की जांच कराकर ही इलाज कराएं, डायरिया की चपेट में आने पर पानी की कमी शरीर में न हो इसका पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed