{"_id":"61fec17d0354c73d7052ce3b","slug":"35-buses-deployed-for-election-duty-jaunpur-news-vns637161824","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावीं ड्यूटी में लगाई गई 35 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावीं ड्यूटी में लगाई गई 35 बसें
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में बसों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आ रही वैसे सभी तैयारियों तेज कर दी गई है। चुनाव में सुरक्षा कर्मियों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जौनपुर डिपो से 35 बसों को चुनावीं ड्यूटी पर लगा दी गई है। ये सभी बसें शुक्रवार की रात मथुरा के लिए रवाना कर दी गई। ऐसे में अब डिपो में बसों का टोटा हो जाएगा। ऐसी स्थिति में बस स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को बसों की कमी काफी अखेरेगी।
पहले चरण के मतदान कुछ ही दिन शेष रह गए है। इसकी तिथि करीब आते ही जहां राजनीतिक दलों की धमाचौकड़ी तेज हो गई है, वहीं प्रशासनिक तैयारी भी जोरों पर चल रही है। चुनाव को सकुशल और शांति पूर्ण ढ़ग से संपन्न कराने के लिए आयोग की तरफ से तमाम जतन किए जा रहे है। सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा कर्मियों को लोने एवं ले जाने के लिए वाहनों का अधिग्रहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जौनपुर डिपो से शुक्रवार की रात 35 बसों को गैर जिलों में अर्ध सैनिक बल के जवानों, नागरिक पुलिस, होमगार्ड आदि के लिए प्रशासन को उपलब्ध कराई जा चुकी है।
चुनाव में जौनपुर डिपो से कुल 80 बसों में से 35 बसों को चुनाव में भेज दी गई है। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए कम दूरी की बसों की फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। शत-प्रतिशत बसों का संचालन कराने का प्रयास किया जाएगा। कोशिश रहेगी की यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। - विजय श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक