फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   33rd place in cleanliness, no system even for drainage

स्वच्छता में 33वां स्थान, जल निकासी तक की व्यवस्था नहीं....

Sat, 12 Jun 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
33rd place in cleanliness, no system even for drainage
देश में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में 33वां स्थान पाने वाले नगर पंचायत मछलीशहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। यहां नाला निर्माण का कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका है, जबकि नाला बनवाने के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन का मुआवजा भी किसानों को दे दिया गया है।
विज्ञापन

जल निकासी के लिए प्रमुख रूप से तीन नाले हैं। इसमे महतवाना मोहल्ला, रोडवेज बस स्टैंड के बगल और छैला मियां का पूरा का नाला शामिल है। रोडवेज स्टैंड और महतवाना से गुजरे नाले की खोदाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई गई थी, लेकिन, छैलामियां का पूरा में अधिग्रहीत की गई जमीन पर नाले की खोदाई नहीं की गई। यही नहीं, नालों की सफाई भी नहीं कराई गई। चैलहां निवासी संदीप मौर्य का कहना है कि जल-भराव से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचता था। इसलिए नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में जमीन लेकर नाला बनवाने का प्रस्ताव पास हुआ था। दशकों पहले सातों तलिया की जमीन से गुजरने वाले इस नाले के बदले किसानों को मुआवजा दिया चुका है। इसके बावजूद आज तक नाले का निर्माण नहीं हो सका है। इससे किसानों के खेतों में हमेशा पानी भरा रहता है। इस संबंध में नगर पंचायत मछली शहर के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि जल निकासी की समस्या के समाधान की योजना बनाई गई है। एक-दो दिन में नाले की सफाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed