जौनपुर। जिले में गुजरात से बुधवार को 333 लोग आए। जिनकी जांच करने के बाद क्वारंटिन सेंटर भेज दिया गया। जहां 14 दिन तक क्वारंटीन सेंटर में रखने के बाद घर भेज दिया जाएगा।
जिले में बड़ोदरा, गोधरा, अहमदाबाद, नड़ियार व बिरमगाम से कुल 333 लोग ट्रेन से लखनऊ, कानपुर, बरेली, गोरखपुर, प्रयागराज स्टेशन पर पहुंचे, जहां से उनको रोडवेज बस से जनपद मुख्यालय भेजा गया। जिला मुख्यालय पहुंचने पर सभी की जांच की गई। इसक बाद उनको क्वारंटिन सेंट भेज दिया गया। सिकरारा- क्षेत्र के शेरवा गाँव मे बुधवार को अमरावती (महाराष्ट्र) से आए 22 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। इस सम्बंध में चाँदपुर सीएचसी प्रभारी डॉ तरुण सिंह ने बताया कि उक्त गाँव के कुम्हार बस्ती के मूल निवासी चार बच्चे,सात महिलाओं सहित कुल बाईस लोग मंगलवार की रात साबरमती एक्सप्रेस से लखनऊ और वहां से रोडवेज बस से गाँव पहुँचे थे।ग्राम प्रधान प्रेम लता सिंह की सूचना के बावजूद लोग सीधे अपने घर पहुंच गए। जिससे आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। बुधवार की सुबह प्रधान पुत्र अतुल सिंह ने सभी को विद्यालय पर बुलाकर क्वारंटीन कराया।