फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   33 nominations in Advocate Committee elections

Jaunpur News: अधिवक्ता समिति के चुनाव में 33 नामांकन

Wed, 08 Jan 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
33 nominations in Advocate Committee elections
कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति जौनपुर के चुनाव में पहले दिन मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए 27 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। नौ जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नाम वापसी 10 को होगी। मतदान 28 जनवरी को होगा। कुल 18 पदाधिकारियों का चयन होना है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी माताफेर सिंह और सदस्य संजीव यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर घनश्याम सिंह, बृजेश यादव, राजेंद्रनाथ शुक्ला, उपाध्यक्ष पद के लिए मेंहदी रजा, राजकुमार निषाद, शैलेंद्र यादव, राज मूर्ति शर्मा ने नामांकन किया। महामंत्री पद पर हरिश्चंद्र पांडेय, यशवंत यादव, शैलेंद्र यादव, राजीव सिन्हा, सौरव वर्मा, मनोज मिश्रा, राजेश यादव, बृजमोहन शुक्ला ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री पद पर अमरेश पांडेय, वीरेंद्र सिंह, हीरामणि यादव, विद्या देवी, कोषाध्यक्ष पद पर भूलेंदर सिंह यादव, राजबहादुर गौतम, लेखा निरीक्षक पद पर शशांक शेखर तिवारी, अजय प्रजापति, वरिष्ठ सदस्य के लिए चंद्रेश यादव, मनोज यादव, हरिकेश यादव, विकास यादव, संतोष यादव, वीरेंद्र कुमार ने नामांकन किया। कनिष्ठ सदस्य के लिए सर्वेश गौतम, अंकेश यादव, रोशन सिंह, योगेश राव, दीपक, उग्रसेन यादव ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed