फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लूटेरों के ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा गायत्रीनगर बाजार

लूटेरों के ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा गायत्रीनगर बाजार

Thu, 14 Mar 2019 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
लूटेरों के ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा गायत्रीनगर बाजार
जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के गायत्री नगर डिहीया बाजार में दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने बुधवार को तकरीबन साढ़े तीन बजे ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत पैदा कर दिया। पूरा बाजार गोलियों की आवाज से दहल उठा। लोग दुकानें बंद कर अंदर दुबक लिए। बदमाश सराफा कारोबारी की खुली तिजौरी से झोले में गहनों को भरकर जाने लगे। विरोध करने पर कारोबारी को तमंचे के वट से हमला कर घायल कर दिया। लूट कितने की हुई स्पष्ट नहीं हो सका है। वैसे
विज्ञापन

सराफा कारोबारी के परिवारिक सूत्रों की मानें तो लूट की रकम तकरीबन पचास लाख तक हो सकती है। वैसे इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई। एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि लूट कितने की हुई यह बता पाना संभव नहीं है। फुटेज की जांच करने के बाद ही लूट की रकम वह बता सकेंगे। जो भी हो पुलिस की निगाहें कारोबारी के यहां लगी सीसीटीवी फ़ुटेज पर आकर टिक गई है। आईजी विजय सिंह मीणा ने घटनास्थल का जायजा लिया। अमूमन आईजी घटनास्थल का निरीक्षण बीस लाख से अधिक के लूट के मामलों में ही करते है।
विज्ञापन

श्याम कुमार अग्रहरि की दुकान सराफा की दुकान डिहीया बाजार में है। वह दुकान पर मौजूद थे कि उसी दौरान बदमाशों ने सराफ कारोबारी को फोन कर पहले उनसे पूछा कि कहा है। उन्होंने बताया कि वह दुकान पर है। इसी दौरान दो बाइक से पांच की संख्या में नकाबपोश बदमाश आ गए। जिसमें एक बाहर खड़ा था। जबकि चार सीधे सराफा कारोबारी श्याम कुमार अग्रहरि के पास आकर उन्हें असलहा सटा दिये। बदमाशों ने उनके भतीजे अनूप अग्रहरी को भी धमकाया। श्याम कुमार कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने धमकी देकर खुली हुई तिजौरी में से गहनों को झोले में भरना शुरू कर दिया। सराफा कारोबारी ने शोर किया तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से बाजार में भगदड़ मच गई। लोग अपनी- अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। कुछ लोगों ने बदमाशों पर पथराव शुरू किया तो बदमाशों ने उन्हें दौड़ा लिया। वैसे बाजार वासियों ने जमकर पथराव किया। बदमाशों में दो के ही हाथों में असलहें थे। बाकी खाली हाथ थे। इस दौरान नसीरुद्दीनपुर गांव निवासी आटो चालक बिपिन यादव और सुल्तानपुर जनपद के करौंदीकला थाना क्षेत्र के दसगरपारा गांव निवासी साइकिल सवार अधेड़ बरसातू गौतम बदमाशों से उलझे तो उन्हें भी गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर थोड़ी देर में ही पूरा कस्बा पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, एसपी सिटी अनिल पांडेय, शाहगंज के क्षेत्राधिकारी अजय श्रीवास्तव कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फारेसिंग टीम पहुंची, लिया सैंपल
खुटहन। लूट के घटनास्थल पर देर बुधवार को देर शाम डाँग स्कवायड एवं फारेसिंग टीम भी पहुंची। नमूनों को एकत्र किया गया। कुत्ता बादल सूंघकर लौट आया। फारेसिंक टीम के घनश्याम वर्मा ने बताया कि सैंपल लिया गया है। उधर आईजी विजय सिंह मीणा ने कहा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed