फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिला सशक्तिकरण से ही बेहतर समाज का होगा निर्माण

महिला सशक्तिकरण से ही बेहतर समाज का होगा निर्माण

Thu, 07 Mar 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण से ही बेहतर समाज का होगा निर्माण
जौनपुर। लायंस व लायनेस क्लब द्वारा महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रासमंडल में महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्षता कर रही सोना बैंकर ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों में लगातार इजाफा हुआ है। आवश्यकता इस बात की है कि महिलाओं को अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। प्राथमिक स्तर पर उन्हें शिक्षित किया जाना जरूरी है। लायनेस मंडल पीआरओ मिदहत फात्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं। महिलाएं इस समाज की आधी शक्ति हैं। पुरुष और महिला दोनों साथ में कदम से कदम मिलाकर चलें तो ये देश की पूरी शक्ति बन जाएगी। मधु चतुर्वेदी ने कहा कि नारी के शक्ति को समझे और उनको आत्मनिर्भर बनाएं। शैल मौर्या ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की बातें और योजनाएं केवल शहरों तक ही सिमटकर रह गई हैं। शोभना बैंकर ने कहा कि हम खुद को आधुनिक कहने लगे हैं, लेकिन सच यह है कि मॉर्डनाइजेशन सिर्फ हमारे पहनावे में आया है लेकिन विचारों से हमारा समाज आज भी पिछड़ा हुआ है। नीलम पांडेय ने कहा कि भारतीय समाज शुरू से ही पुरूष प्रधान रहा है। इसलिए महिलाओं की स्थिति में सुधार करने के लिए महिलाओं को साहसिक व निडर होकर खुद ही आगे आना होगा। संचालन सै. मो. मुस्तफा ने किया। आभार संयोजक सोनी जायसवाल व मंजू जायसवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर वाइस डिस्ट्रीक्ट गवर्नर डा. क्षितिज शर्मा, लायंस अध्यक्ष अशोक मौर्य, महेंद्र नाथ सेठ, शत्रुघन मौर्य, गायत्री साहू, संगीता गुप्ता, नीलू सेठ, रविंद्र कालरा, शकील अहमद, राधेरमण जायसवाल, रामकुमार साहू, सोमेश्वर केसरवानी, परमजीत सिंह, राकेश जायसवाल, सुरेश चंद्र गुप्ता, कल्पना सिंघानिया, आरपी सिंह, अश्वनी बैंकर, गोपी चंद्र साहू, मनोज चतुर्वेदी, अनिल बैंकर, संदीप गुप्ता, मदन गोपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed