फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एनएसएस से मिलती है सेवा व समर्पण की सीख-डा. मुनीब

एनएसएस से मिलती है सेवा व समर्पण की सीख-डा. मुनीब

Wed, 06 Feb 2019 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
एनएसएस से मिलती है सेवा व समर्पण की सीख-डा. मुनीब

विज्ञापन
केराकत। राष्ट्रीय सेवा योजना से सेवा व समर्पण की सीख मिलती है। सेवा समर्पण का भाव रखने वाला हमेशा सुखी रहता है। उक्त बातें डा. राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज के प्राचार्य डा. मुनीब शर्मा ने मंगलवार को अभिनव प्राथमिक विद्यालय मुफ्तीगंज में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में कहा।

पूर्व प्राचार्य डा. रामकरन मिश्र ने कहा कि सात दिवसीय शिविर में जो भी विषय दिए गए हैं। उसका पालन करते हुए धरा पर परिलक्षित कर शिविर के सेवार्थी छात्र छात्राओं को एक आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधान दिलीप कुमार मोदनवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम अधिकारी डा. अजीत कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के उद्देश्य पर पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रेखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि गोद लिए गए उदियासन गांव में स्वास्थ्य, सफाई, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण, नशामुक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जेपी पाठक, डा. सरदार मौर्य, संजय मौर्य एवं अशोक कुमार सिंह प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed