फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   30 thousand doses of vaccine reached the district

जिले में पहुंची वैक्सीन की 30 हजार डोज

Sun, 11 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
30 thousand doses of vaccine reached the district
जौनपुर। कोविड-19 टीका लगवाने के लिए परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वैक्सीन की 30 हजार डोज शनिवार की शाम जिले में पहुंच गई। इसे केंद्रों पर भी पहुंचा दिया गया है। रविवार से शुरू हो रहे टीका उत्सव में जिले के 84 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को अधिक से अधिक टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना वैक्सीन खत्म हो गई थी। इसके बाद से ही लोग टीकाकरण के लिए परेशान थे। दो दिनों में सैकड़ों लोग केंद्रों से मायूस लौट गए थे। वाराणसी और लखनऊ डिपो के भी वैक्सीन देने में असमर्थता जताने पर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई थी। अब 11 से 13 अप्रैल तक चलने वाले टीकाकरण उत्सव के मद्देनजर वैक्सीन की खेप जिले में भेजी गई है। वाराणसी डिपो में शुक्रवार की रात हवाई मार्ग से वैक्सीन पहुंचाई गई। इसके बाद शनिवार को जिले में स्पेशल वाहन से तीन हजार वायल पहुंचाया। इससे तीस हजार लोगों का टीकाकरण होगा। जल्द ही अतिरिक्त वैक्सीन भी आने की संभावना है।
विज्ञापन

जौनपुर। कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए जिले में रविवार से टीका उत्सव शुरू हो रहा है। इस दौरान जिले के 84 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है। टीका उत्सव अभियान तीन दिन तक चलेगा। इसमें अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एनके सिंह ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि टीकाकरण को प्राथमिकता दिया जाए।
विज्ञापन

सीएमओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि जिले में वैक्सीन की खेप पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है ऐसे में अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर टीका लगवाकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें। रविवार को 84 केंद्रों पर टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed