फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   30 CC cameras will be installed at 10 places from Aliganj to Jagdishpur for Rs 15 lakhs.

Jaunpur News: अलीगंज से जगदीशपुर तक 10 जगह 15 लाख से लगेंगे 30 सीसी कैमरे

Thu, 05 Sep 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
30 CC cameras will be installed at 10 places from Aliganj to Jagdishpur for Rs 15 lakhs.
जौनपुर। अलीगंज से जगदीशपुर रेलवे क्राॅसिंग तक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष पहल की है। यहां पर 10 जगहों पर 30 सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे शहर को अपराध मुक्त और यातायात व्यवस्था सुगम बनाने में मदद मिलेगी। इस पर 15 लाख रुपय की लागत आएगी।
विज्ञापन

अलीगंज के पास एक माह पहले सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई थी। इसके अलावा सीहीपुर रेलवे क्राॅसिंग, पाॅलिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, जगदीशपुर क्राॅसिंग पर आए दिन जाम रहता है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ से सीडीओ के यहां प्रस्ताव दिया गया। इसमें उन्होंने विकास कार्यालय से 10 स्थानों पर 30 सीसी कैमरे लगाए। इसके अलावा यातायात पुलिस की तरफ से पूर्व में कोतवाली क्षेत्र में नौ स्थानों पर 34 सीसी कैमरे लगाए गए। इसकी लागत भी 16 लाख रुपये थी। वहीं बड़ी मस्जिद से अटाला मार्ग पर पांच जगहों पर सीसी कैमरे लगे। इससे यातायात व्यवस्था संचालन, अपराध, दुर्घटनाओं पर नजर रखी जा सके। इसका कंट्रोल रूम पुलिस लाइन सभागार में बना है। इस बाबत सीओ देवेश सिंह ने बताया कि दुर्घटनाओं और यातायात को दुरुस्त करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed