फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   29103 voters increased in nine assembly of the district

जिले के नौ विधानसभा में बढ़े गए 29103 मतदाता

Sun, 20 Feb 2022 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
29103 voters increased in nine assembly of the district
जौनपुर। निर्वाचन विभाग लोकतंत्र के महापर्व में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने में लगा है। इसके लिए मतदाता सूची के अंतिम प्रकाश के बाद भी छूटे लोगों को मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का मौका दिया। जिसका जनपद की सभी नौ विधानसभा सीटों से 29 हजार 103 लोगों ने लाभ उठाया और अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराया है। इस तरह अब मतदाताओं की संख्या 35 लाख 9 हजार 877 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जनपद की नौ विधानसभा सीटों पर सात मार्च को मतदान होना है। इसके लिए जनवरी माह में ही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया था। लेकिन जनपद स्तर पर चुनाव के लिए अधिसूचना लागू होने तक छूटे लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन फार्म भरकर आवेदन किए, जिसका सत्यापन प्रशासन स्तर पर कराया गया। इसके बाद, मतदाता पात्र होने पर मतदाता सूची में उनके नाम शामिल कराए गए हैं। इस तरह से अब जनपद में मतदाताओं की संख्या 35 लाख 9 हजार 877 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में 1831, शाहगंज में 5629, जौनपुर में 7113, मल्हनी में 5580, मुंगराबादशाहपुर में 634, मछलीशहर में 929, मडि़याहूं में 1133, जफराबाद में 5002 और केराकत विधानसभा क्षेत्र में 1252 मतदाताओं का नाम अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद बढ़ा है।
विज्ञापन

चार क्षेत्रों में बढ़े पांच हजार से अधिक मतदाता
जौनपुर। मतदाता सूची के बाद बढ़े मतदाताओं की आंकड़ों पर देखे तो चार विधानसभा क्षेत्रों में पांच हजार से अधिक मतदाताओं का नाम सूची में बढ़ा है। इसमें जौनपुर (सदर) में सबसे अधिक सात हजार 113 मतदाता बढ़े हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर शाहगंज विधानसभा क्षेत्र है, जहां पांच हजार 629 मतदाता बढ़े हैं। वहीं, मल्हनी इस मामले में तीसरे स्थान पर है, जहां पांच हजार 580 मतदाताओं का नाम सूची में और शामिल किया गया है, जबकि चौथे स्थान पर इस मामले में जफराबाद विधानसभा क्षेत्र है, जहां पांच हजार दो मतदाताओं का नाम मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब किस विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता
बदलापुर - 350670
शाहगंज- 406851
जौनपुर - 435449
मल्हनी - 378739
मुंगराबादशाहपुर 386114
मछलीशहर - 401766
मडि़याहूं - 336855
जफराबाद - 397890
केराकत - 415543
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed