फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   288 Nomination of candidates

288 प्रत्याशियों का नामांकन

Fri, 02 Oct 2015 01:01 AM IST
जौनपुर
जौनपुर Updated Fri, 02 Oct 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
288 Nomination of candidates
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव के दूसरे चरण के लिए गुरुवार को जिला पंचायत की 20 सीटों के लिए 288 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया। जबकि चार ब्लाकों में बीडीसी के लिए कुल 1600 पर्चे दाखिल हुए।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मडिय़ाहूं, बरसठी, रामनगर, रामपुर और सिकरारा ब्लाक को शामिल किया गया है। इन पांचों ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य पद की 20 सीटें हैं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजबहादुर यादव भी भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उन्होंने सिकरारा के वार्ड संख्या 45 से नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन


नामांकन के लिहाज से कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
जिला पंचायत सदस्य पद के के प्रत्याशी जिला मुख्यालय पर और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों ने ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन दाखिल किया। मडिय़ाहूं में बीडीसी सदस्य पद के लिए सबसे अधिक 453 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। बरसठी में  194 और रामनगर में 356 लोगों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा रामपुर में 300 और सिकरारा के 91 वार्डों से कुल 297 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन को लेकर ब्लाक मुख्यालयों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed