{"_id":"d70cceddca778547d4db5bd97dc586e5","slug":"2817-candidates-for-prdani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी के लिए 2817 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी के लिए 2817 प्रत्याशी मैदान में
जौनपुर ब्यूराे
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण के पांच ब्लाकों में 489 ग्राम प्रधान व 6061 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर नामांकन दाखिल करने वाले कई प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अपना पर्चा वापस लिया।
इस दौरान शाहगंज को छोड़कर शेष ब्लाक सुईथाकला, खुटहन, बक्शा व करंजाकला में प्रधान पद के लिए 2817 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 2978 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
शाहगंज में प्रत्याशियों के नाम वापस लेने और प्रतीक आवंटन का कार्य देर रात तक चलता रहा। बता दें कि पहले चरण के पांच ब्लाक शाहगंज, सुईथाकला, खुटहन, बक्शा व करंजाकला में ग्राम प्रधान व सदस्य पद पर शुक्रवार को उम्मीदवारी
विज्ञापन
वापस लेने व प्रतीक आवंटन का कार्य किया जा रहा था। यह कार्य संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर किया जा रहा था। इस इस दौरान बक्शा ब्लाक में उम्मीदवारी वापस लेने के बाद प्रधान पद पर 799 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के
लिए 945 प्रत्याशी चुनाव मैदान बचे हैं। इसी प्रकार सुईथाकला ब्लाक में उम्मीदवारी वापस लेने के बाद ग्राम प्रधान पद के लिए 515और सदस्य पद के लिए 862 प्रत्याशी शेष बचे हैं। खुटहन ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 787 प्रत्याशी
और सदस्य पद के लिए 662प्रत्याशी तथा करंजाकला ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 716प्रत्याशी और सदस्य पद के लिए 509 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया गया है।
शाहगंज के आरओ नूर आलम ने बताया कि उम्मीदवारों द्वारा पर्चा वापस लेने और उनको प्रतीक आवंटन करने का कार्य चल रहा है। जिससे मै अभी कोई सूचना नहीं दे पाएंगे।