फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   27.94 lakh on the outstanding seven departments

सात विभागों पर 27.94 लाख रुपए हैं बकाया

Tue, 24 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 24 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
जिले के सात सरकारी विभागों पर जल और गृह कर का 27.94 लाख रुपए कई सालों से बकाया है। समय से कर का भुगतान किया गया होता तो पालिका प्रशासन उस राशि से ट्यूबवेल लगाने से लेकर सड़कों की मरम्मत का कार्य करता।  नोटिस के बाद भी बकाएदार विभागों के अधिकारियों पर जू तक नहीं रेंगी।
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा विभागों व संस्थानों सहित आम लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही भवनों का टैक्स भी लिया जाता है। इस पैसे का उपयोग नगर क्षेत्र के विकास  में किया जाता है। चाहे वह सड़क बनाना हो, सफाई कराना हो व पानी मुहैया कराने और स्ट्रीट लाइट लगाने आदि का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन


नगर पालिका के आंकड़ों पर गौर करें तो वित्तीय वर्ष 2015-16 का गृह व जलकर अभी तक सात विभागों के यहां लगभग 27 लाख रुपए बकाया है। इसमें सिंचाई विभाग के यहां दो लाख 10 हजार, बीएसएनएल के यहां नौ लाख 96 हजार 849, एक कोर्टका 66 हजार 678, आरईएस के यहां एक लाख 83 हजार 821, सीडीओ कार्यालय के
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तीन लाख 83 हजार 249, जिला अस्पताल के यहां छह लाख 29 हजार व पशु अस्पताल के यहां तीन लाख 25 हजार रुपए बकाया है। हालत यह है कि इन विभागों से कर वसूलने के लिए नगर पालिका द्वारा जनवरी व फरवरी में  नोटिस भेजा गया था।


इसके बाद भी विभागों द्वारा अभी तक बकाया धनराशि नहीं जमा किए हैं। उधर नगर पालिका भी विभागों के यहां बकाया वसूलने के लिए काई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।बता दें कि कर वसूलने के लिए पहले नोटिस भेजा जाता है। इसके बाद भी कर जमा नहीं करने वाले के विरुद्ध आरसी भेजने की कार्रवाई की जाती है। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed