{"_id":"60bd0f708ebc3e17554ea202","slug":"26-for-five-posts-of-pradhan-14-nominations-for-bdc-member-jaunpur-news-vns593407733","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पांच पदों पर 26, बीडीसी सदस्य के लिए 14 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के पांच पदों पर 26, बीडीसी सदस्य के लिए 14 नामांकन
विज्ञापन
पंचायतों में रिक्त पदों पर चुनाव के लिए रविवार को नामांकन हुआ। प्रधान के पांच पदों के लिए 26 और बीडीसी सदस्य के भी इतने ही पदों के लिए 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। ग्राम पंचायत सदस्य के 9703 पदों के लिए भी नामांकन दाखिल करने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। सदस्य के अधिकांश वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी है। ग्राम पंचायत का कोरम पूरा करने के लिए नवनिर्वाचित प्रधान खुद रुचि लेकर रिक्त पदों पर नामांकन कराते रहे।
जिले में प्रधान के 1740, बीडीसी सदस्य के 2027 और ग्राम पंचायत सदस्य के 21544 पद हैं। चुनाव में 56 बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुने गए थे। शेष पदों पर चुनाव हुआ था, मगर परिणाम आने से पहले ही पांच बीडीसी सदस्यों की विभिन्न कारणों से मौत हो गई। इसी तरह प्रधान के पांच पद भी रिक्त हो गए थे। ग्राम पंचायतों के 9703 पदों पर कोई नामांकन ही नहीं हुआ था। रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना तीन जून को जारी हुई थी। रविवार को नामांकन के लिए संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर सुबह आठ बजे से ही गहमागहमी बनी रही। रागनगर ब्लाक के जयरामपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर संजय मौर्य और रामआसरे यादव ने नामांकन किया। यहां आमने-सामने की टक्कर होगी। धर्मापुर ब्लाक में सदस्य के 210 रिक्त पदों के लिए 251 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जलालपुर के नहोरा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया। रेहटी में बीडीसी सदस्य के लिए पांच नामांकन पत्र जमा हुए। इस ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 550 लोगों ने पर्चा भरा।
केराकत में सदस्य के 396 पदों के लिए 421 नामांकन हुए। खर्गसेनपुर, परमानंदपुर, धरौरा, गुलरा, कुसैना, सरौनी पश्चिम में एक से अधिक प्रत्याशी हैं। हालांकि अभी नाम वापसी शेष है। मुफ्तीगंज में सदस्य के 350 पदों पर 390 नामांकन हुए। ग्राम पंचायत कुंडी में बीडीसी सदस्य के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया। महराजगंज ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 436, मछलीशहर में 481, बदलापुर में 639 नामांकन हुए। सुजानगंज ब्लाक के सर्वेमऊ और बरपुर में प्रधान पद के लिए तीन-तीन, सिरकोनी में प्रधान पद के लिए नौ नामांकन हुए। सोमवार को नाम वापसी और फिर चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।